{"_id":"6238b84b4911551a7b0f72b7","slug":"bank-manager-s-wife-cheated-gonda-news-lko6225423186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई अफसर बन बैंक प्रबंधक की पत्नी को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई अफसर बन बैंक प्रबंधक की पत्नी को ठगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शहर के स्टेशन रोड पर सोमवार की दोपहर जिला अस्पताल के समीप बाइक सवार ठगों ने खुद को सीबीआई अफसर बताकर एक बैंक प्रबंधक की पत्नी को धमकाकर गहने उतरवा लिए। इसके बाद ठग बाइक से फरार हो गए। मामले में बैंक प्रबंधक ने कोतवाली नगर में ठगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामलेेेे की जांच कर रही है।
शहर के मालवीय नगर के रहने वाले कुलदीप मिश्रा ग्रामीण बैंक की शाखा जानकीनगर में प्रबंधक हैं। उनके मुताबिक पत्नी छाया मिश्रा सोमवार की दोपहर तकरीबन एक बजे मालवीय नगर से ई-रिक्शा से आवास विकास जा रही थीं। वह जिला अस्पताल के समीप पहुंचीं तो वहां जाम लगा था। इसी बीच एक युवक ई-रिक्शा के पास पहुंचा और बताया कि पेट्रोल पंप के पास साहब खड़े हैं, बुला रहे हैं। जब वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं तो वहां मौजूद दो लोगों ने बताया कि वे सीबीआई अफसर हैं। एक महिला का गला काटकर छिनैती हुई है।
इसके बाद दोनों ने छाया से कहा कि अपने गहने उतारकर बैग में रख लें। जब वह गहने उतारने लगीं, तभी दोनों ने उन्हें एक पॉलीथिन देते हुए उसमें गहने रखने को कहा। गहने रखते ही दोनों ने पॉलीथिन छीन ली और बाइक से फरार हो गए। कुलदीप ने गहनों की कीमत एक लाख रुपये बताई है। मामले की तहरीर कोतवाली नगर में दी गई है। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।