{"_id":"689ccfe733eb3b725b055e23","slug":"ban-on-operation-of-illegal-vehicles-gonda-news-c-100-1-slko1028-142325-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डग्गामार वाहनों के संचालन पर लगे रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डग्गामार वाहनों के संचालन पर लगे रोक
Wed, 13 Aug 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को बस स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन कर डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। कहा कि दो पुलिस चौकी होने के बावजूद रोक नहीं लग पा रही है। मांग पूरी न होने पर रोडवेज कर्मचारियों ने आज से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
डग्गामार वाहनों के चालक बेखौफ होकर डिपो के गेट से सवारियां बैठा रहे हैं। कर्मचारियों ने डग्गामार वाहनों के अवैध संचालन पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि डग्गामार वाहन मालिकों के इशारे पर गोंडा डिपो गेट पर पुलिस बैरियर लगा दिया गया है। रोडवेज गेट से मात्र 200 मीटर दूरी पर बहराइच रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर डग्गामार वाहनों को खड़ा किया जाता है।
बीएसएनएल ऑफिस के पास डग्गामार वाहन के साथ तमाम टैक्सियां लगती हैं। कहा कि बीते सात अगस्त को सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी व एआरएम रोडवेज के साथ सहमति बनी थी लेकिन, इस पर अब तक कुछ नहीं हुआ। इससे कर्मचारियों, चालकों व परिचालकों में निराशा है। बृहस्पतिवार की सुबह से मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया जाएगा।