{"_id":"66cf71ec84aeb988830a2644","slug":"bamdera-gram-panchayat-will-be-monitored-through-cctv-cameras-gonda-news-c-100-1-gon1002-122628-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीसीटीवी कैमरों से होगी बमडेरा ग्राम पंचायत की निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीसीटीवी कैमरों से होगी बमडेरा ग्राम पंचायत की निगहबानी
Thu, 29 Aug 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
गोंडा में हलधरमऊ ब्लॉक के बमडेरा गांव में खंभे पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे। - संवाद
हलधरमऊ विकासखंड की पहली पंचायत हुई सीसीटीवी से लैस
अपराध व चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए ग्राम प्रधान ने की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
बालपुर (गोंडा)। हलधरमऊ विकासखंड के ग्राम पंचायत बडमेरा को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया गया है। गांव की निगहबानी के लिए 26 कैमरे लगाए गए हैं। संबंधित सीडीआर और एलईडी पंचायत सचिवालय में सेट किया गया है। सचिव, ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक की ओर से निगरानी की जा रही है। यह विकासखंड की पहली पंचायत बन गई जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
दरअसल, बीती 29 जून को बमडेरा गांव में हुई ताबड़तोड़ चोरियों के बाद ग्रामीणों की मांग पर ग्राम प्रधान ने सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव तैयार किया। बमडेरा की ग्राम प्रधान सुमन तिवारी ने गांव में चोरी की घटना रोकने व अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नई पहल शुरू की है। उन्होंने एक लाख बीस हजार रुपये से कैमरा लगवाने का प्रस्ताव तैयार किया। जिसको सभी सदस्यों से सहमति बनाई। प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि गांव के मजरा बमडेरा डीहा, नदई पुरवा, पूरे संगम, जीत तिवारीपुरवा, विरतिया तथा भट्टाचार्य पुरवा में 26 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी मॉनिटरिंग सचिवालय से की जा रही है। कैमरा लगाने से चोरी व अन्य अपराधों पर अंकुश लगेगा। पुलिस को भी जांच करने में आसानी होगी। इसके अलावा बमडेरा में सरोवर को सुंदर तरीके से तैयार किया गया है।
चारों तरफ लाइट लगवाने के साथ ही बैठने के लिए बेंच स्थापित किए गए हैं। प्रधान की विशेष पहल पर राजेश चौबे, महेश मिश्र, कमलेश तिवारी, सुरेश चौबे और ननके गौतम आदि ने खुशी जताई। सचिव आलोक मिश्र ने बताया कि करीब एक लाख बीस हजार रुपये का स्टीमेट बना है। सीसीटीवी से लैस होने के बाद बमडेरा पहली ग्राम पंचायत है जो हलधरमऊ विकासखंड में हाईटेक हुई है।