फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   baddhi and haddipurba water tax free

बढ़ई व हड्डीपुरवा वाटर टैक्स से मुक्त

Thu, 31 Dec 2015 10:51 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज नगर के दो मोहल्लों बढ़ई व हड्डीपुरवा में रह रहे लोगों को नए साल का तोहफा देते हुए नवाबगंज नगर पालिका ने उन्हें वाटर टैक्स से मुक्त कर दिया है। इसलिए नए साल से इन दोनों मोहल्लों में रहने वाले लोगों से वाटर टैक्स के नाम पर कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुवार को नगर पालिका सभागार में हुई पालिका बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही नगर में होने वाले 16 विकास कार्यों पर भी बोर्ड ने अपनी रणनीति जाहिर की।
विज्ञापन


इस मौके पर बोर्ड की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष अंजू सिंह व संचालन वरिष्ठ सभासद डा.अशोक सिंह ने किया। पालिका अध्यक्ष अंजू सिंह ने बताया कि ठंड में लोगों को कंबल बांटने के लिए इसकी खरीदारी कर ली गई है। 1500 कंबलों का वितरण नगर के हरेक मोहल्ले में जाकर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पडाव स्थित वार्ड न. 7 में बन रहे मल्टी प्लेस मैरीज हाल की बाउंड्रीवाल व इंटरलॉकिगं का कार्य कराया जाएगा।

नवनिर्मित जलकर परिसर में आवासों का आवटंन किया जाएगा। वहीं तिकौना पार्क के मछली मंडी तक खराब पड़ी सड़क फिर से बनवाई जाएगी।

जबकि  वित्तीय वर्ष 2015- 2016 में ठेके पर रखे गए कर्मचारियों का बकाया भुगतान किए जाने के बारे में भी सभासदों से उनकी राय मांगी गई।

इस मौके पर नफीस अहमद, रखवीर गुंप्ता विनोद सोनी, सुदीप श्रीवास्तव, संजय सिंह, प्रतिभा गुप्ता, कुलदीप सिंह, अल्पना सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed