फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   azadi amrit mahotsav

12.7 लाख घरों पर लहराएगा तिरंगा

Sat, 04 Jun 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
azadi amrit mahotsav
गोंडा। स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत सरकार कुछ अलग करने जा रही है। आजादी का अमृत महोत्सव के क्रियान्वयन के लिए गठित राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति (एनआईसी) ने आगामी 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाने की हरी झंडी दी है। सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक, व्यावसायिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कांप्लेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी, थाना आदि में अनिवार्य रूप से झंडा फहराया जाएगा। देवीपाटन मंडल के 4678 आबाद, 85 गैर आबाद गांवों व 23 नगरों के 12.7 लाख घरों में तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा महा अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में डीएम की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी। जिलाधिकारी अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष, जिला पंचायतराज अधिकारी सदस्य सचिव समेत कई विभागीय अफसरों के साथ व्यापार मंडल व स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि भी सदस्य होंगे। अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कर्मियों, आशा बहुओं आदि को झंडा लगवाने का लक्ष्य भी दिया जाएगा। महाअभियान के लिए 5 से 10 जून के बीच विभिन्न स्तरों पर झंडों के निर्माण के लिए स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय टेलर्स, आईटीआई व अन्य वोकेशनल केन्द्रों के दक्षकारों का चयन करते कर झंडा निर्माण समूहों का गठन किया जायेगा। 10 जून से 15 जून तक सभी प्रेरकों की ट्रेनिंग कराकर सभी शिक्षण संस्थान, राशन दुकान, पंचायत प्रतिनिधि के साथ बैठक करनी है। 15 जून से 15 जुलाई तक लक्ष्य के अनुरूप सभी झंडों का निर्माण पूरा कराने के बाद 15 जुलाई से 5 अगस्त तक प्रदेश व मंडल के सभी घरों, दुकानों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, अन्य सरकारी व गैर सरकारी परिसरों में झंडों की उपलब्धता अनिवार्य रुप से की जानी है। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार तीन फीट लंबाई व दो फीट चौड़ाई वाले झंडे के आकार आयताकार होगा।
विज्ञापन

झंडा बनाने की सामग्री खादी अथवा हाथ से काता हुआ कपड़ा, मशीन से बना होना चाहिए। झंडे में तीन रंगों में सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरे रंग का होना चाहिए। सफेद पट्टी में 24 तीलियों वाले अशोक चक्र को बाद में प्रिंट करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में जिलावार झंडा फहराने का लक्ष्य
जिला- घर- झंडा फहराने का लक्ष्य- झंडा निर्माण का लक्ष्य
गोंडा- 5.4 लाख- 4.2 लाख - 5.0 लाख
बलरामपुर - 3.2 लाख- 2.5 लाख- 3.0 लाख
बहराइच- 6.0 लाख- 4.6 लाख- 5.6 लाख
श्रावस्ती- 1.9 लाख- 1.4 लाख- 1.7 लाख
हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से जो गाइडलाइन आई है। उसके अनुसार युद्ध स्तर पर तैयारी के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए गए हैं। कमेटी बनाकर सभी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। राकेश चंद्र शर्मा, अपर आयुक्त देवी पाटन मंडल, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed