फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ayushman's boon to 10 thousand patients

ग्यारह हजार मरीजों को मिला आयुष्मान का वरदान

Sat, 03 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Ayushman's boon to 10 thousand patients
गोंडा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत गरीब मरीजों के लिये वरदान साबित हो रही है। योजना लागू होने से गरीब मरीजों के इलाज में तेजी आई है। जिले में अब तक 10239 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों मे निशुल्क इलाज हो चुका है। आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के इलाज में करीब छह करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। खास बात यह है कि 8790 मरीजों को निजी अस्पतालों की महंगी सुविधाएं प्राप्त हुईं। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत योजना तहत दो लाख लाभार्थियों को चिन्हित किया गया था। जिसमें 1,42249 लाभार्थियों का गोल्डल कार्ड बनाया जा चुका है। जिले के 19 सरकारी व 6 निजी अस्पतालों समेत कुल 25 अस्पतालों को योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है। निजी अस्पतालों में सतीश चंद्र पाण्डेय मेमोरियल हॉस्पिटल, ज्ञायत्री हॉस्पिटल, अवध हॉस्पिटल, आशादेव हॉस्पिटल, कृष्णा हॉस्पिटल व आर एन पाण्डेय हॉस्पिटल सामिल है।
विज्ञापन

4700 लाभार्थियों ने फ्री में कराया डायलसिस
किडनी के मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगी डायलसिस कराने में दिक्कत होती थी। आयुष्मान योजना उनके लिए वरदान साबित हुई है। अब तक जिले के 4700 मरीजों ने गोल्डन कार्ड के तहत डायलसिस करवाया। वहीं 220 मरीजों ने आंख का ऑपरेशन करवाया तथा 115 महिलाओं का बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया। आयुष्मान भारत के जिला सूचना प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए आरोग्य मित्र की नियुक्ति की गई है। यदि किसी मरीज का सूची में नाम होने के बावजूद कार्ड नहीं बना है तो आरोग्य मित्र कार्ड बनाकर इलाज करवाने में मदद करेगा।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत 10 हजार लाभार्थियों का निशुल्क इलाज किया जा चुका है। जिले के सभी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सेवायें दी जा रही हैं। -डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed