फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ayodhya will be sealed after the court's decision

कोर्ट के फैसले के बाद सील होगी अयोध्या की सीमा

Thu, 07 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya will be sealed after the court's decision
गोंडा में पीस कमेटी की बैठक करते पुलिस व प्रशासन के अधिकारी। - फोटो : GONDA
गोंडा। सुप्रीम निर्णय आने से पहले प्रशासन ने सौहार्द कायम रखने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। निर्णय आते ही गोंडा से लगी अयोध्या की सीमा सील होगी। जिले को पांच जोन व 38 सेक्टरों में बांटा गया है। सीमा वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। अयोध्या को जोड़ने वाले मार्गों पर बैरीकेडिंग की जाएगी। इतना ही नहीं तरबगंज तहसील क्षेत्र के साथ चार अस्थाई जेल बनाया जाएगा। प्रशासन ने 100 गांवों को चिह्नित किया है जहां पर फोर्स लगाकर सौहार्द बनाने की अपील की जा रही है। गांवों में, मठ, मंदिरों व मक्तबों में पुलिस अनुशासन का पाठ पढ़ा रही है।
विज्ञापन

आयोध्या के रामजन्मभूमि पर आने वाले संभावित फैसले से पहले पुलिस को कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। हर तरह से तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। फैसल को लेकर शासन से एक कंपनी पैरामिलेट्री व पांच कंपनी पीएसी की भी डिमांड कर ली गई है। सौहार्द कायम रखने के लिए शहर के गली, मोहल्लों के साथ ही गांव, मठ, मंदिरों व मक्तबों में लोगों को कोर्ट के फैसले का अनुपालन कराने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। पूरे जिले को पांच जोन व 38 सेक्टरों में बांटा गया है। जिमसें उपजिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जबकि सेक्टरों में जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक आरके नैयर ने बताया कि जरूरत पड़ेगी तो अयोध्या की सीमा सील की जाएगी।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
पैरामिलेट्री फोर्स-01 कंपनी
पीएसी-05 कंपनी
चेकपोस्ट-51
जेल-04
नई पुलिस चौकी-03
डिजिटल वालेंटियर्स-250
सीमावर्ती गांवों में बनाए गए पुलिस पिकेट
फैसले की आहट को लेकर पुलिस पूरी मुस्तैदी दिखा रही है। अयोध्या के सीमावर्ती गांव व स्थाना पर पिकेट तैनात की गई है। एसपी ने बताया कि अयोध्या व नवाबगंज थाने के मध्य घघउवा पुल, लकड़मंडी तिराहा, खजुरिया मोड़, महेशपुर माझा, टेढ़ी नदी पुल, दुर्गागंज माझा मोड़, सरयू पुल, माझा राठ, कनकपुर पेट्रोलपंप, कट तिराहा, पटपरगंज समेत अन्य स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस पिकेट लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू नदी के किनारे बसे हैं इन गांव के थानों को किया गया सतर्क
-कोतवाली करनैलगंज-नरायनुपर माझा, बरबतपुर माझा
-थाना परसपुर-पसका, चंदापुर किटौली, नंदौर रेती-थाना तरबगंज-रांगी, विशौधा, बनगांव, चमरनुहा
-थाना नवाबगंज-तुलसीपुर माझा, जैतपुर माझा, दुर्गागंज माझा, माझा राठ, माझा चौदह
-थाना उमरी बेगमगंज-ऐली परसौली, परासपट्टी मझवार, परासपट्टी पुरवार, गमौरा, सोनौली मोहम्मदपुर, बनुआ
सरयू तट के 20 गांवों की नाविकों को किया अलर्ट
अयोध्या के रामजन्मभूमि पर आने वाले फैसले से पहले अयोध्या बॉर्डर के पांच थाना नवाबगंज, तरबगंज, वजीरगंज, करनैलगंज व उमरी बेगमगंज क्षेत्रों के 20 गांव की निगरानी बढ़ा दी गई है। यहां बीट सिपाहियों के साथ पुलिस की पिकेट लगा दी गई है। माझा के नाविकों को अलर्ट कर दिया गया है। उनकी नावेें भी तैयार करा ली गई हैँ। इसके साथ ही यहां जलपुलिस को भी लगाया जाएगा।
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
शहर के गली-मोहल्लों समेत अयोध्या की सीमा वाले थाना क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस महकमे के पास जो भी ड्रोन कैमरे हैँ। उसका तो इस्तेमाल किया ही जाएगा। जरूरत के मुताबिक भाड़े पर भी ड्रोन कैमरे लिए जाएंगे। ड्रोन कैमरे को चलाने वाले ऑपरेटर को आई कार्ड जारी किया जाएगा। जिससे उसकी पहचान करने में दिक्कतें न आ सकें।
संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए 25 सीसीटीवी कैमरे
अयोध्या के रामजन्मभूमि पर आने वाले वाले सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसलों को लेकर पुलिस ने जिले में 25 स्थानों को संवेदनशील घोषित किया है। इनकी निगरानी के लिए 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे पहले शहर के प्रमुख स्थानों पर भी सीसी टीवी कैमरे लगे हैं। जिससे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

मोतीगंज थाने में बॉर्डर पर तैयारी की समीक्षा करेंगे डीआईजी
अयोध्या के रामजन्मूभूमि पर आने वाले संभावित फैसले को लेकर डीआईजी देवीपाटन मंडल डॉ. राकेश सिंह बहराइच जनपद के मोतीगंज थाने में तैयारी की समीक्षा करेंगे। नेपाल बॉर्डर पर होने वाली गतिविधियों समेेत अन्य विषयों पर चर्चा होगी। नेपाल बॉर्डर से जुड़ी 54 किलोमीटर की खुली सीमा पर सुरक्षा के प्रबंध समेत सीमा के 104 गांवों में पुलिस गश्त आदि विषयों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed