फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   awas,poor

पांच साल में अधूरी घर की आस

Fri, 17 Jun 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
awas,poor
फोटो-23-गोंडा के पुलिस लाइन में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। शहर में बीते पांच सालों से प्रधानमंत्री आवास का निर्माण हो रहा है। 45 करोड़ से एक हजार आवासों का निर्माण होना था, लेकिन भूमि की व्यवस्था न होने से योजना 528 आवास के निर्माण तक योजना सीमित हो गई है। वह भी पूरा नहीं हो सका है। अब देरी पर शासन ने रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने आवासों के निर्माण का निरीक्षण किया था। शुक्रवार को स्थानीय निकाय निदेशालय की असिस्टेंट डायरेक्टर लक्ष्मी सिंह ने आवासों के निर्माण की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिले में शहरी गरीबों को आवास दिए जाने के प्रधानमंत्री आवास का निर्माण पुलिस लाइन के पास हो रहा है। 528 आवासों के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने शहर में बन रहे आवासों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय से निर्माण पूरा कराएं। उन्होंने गुणवत्ता पर जोर दिया। शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1000 आवास का निर्माण होना था, जिसमें से 528 आवास के निर्माण का कार्य हो रहा है। आवेदन भी लिए गए हैं और उनका सत्यापन भी हो चुका है। आवास में चयनित लाभार्थियों को ढाई लाख की छूट मिलेगी, बाकी की तय राशि किश्तों में देनी होगी। आवंटन से पहले निर्माण की प्रक्रिया पूरी की जानी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गुरुवार शाम को आवासों के निर्माण की स्थिति को देखा। परियोजना अधिकारी और कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय से निर्माण पूरा कराएं। निर्माण में देरी से आवास के लाभार्थियों का अपना घर का सपना पूरा नही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 ने किया था आवेदन 524 हुए हैं चयनित
प्रधानमंत्री आवास के लिए 800 ने आवेदन किया था। जिसमें आवेदकों का सत्यापन हुआ, कई बार प्रक्रिया के बाद चयनित की सूची तैयार हुई है। बताया जा रहा है कि अब तक 524 का चयन हो चुका है। जिन्हें आवास का आवंटन होना है। अभी आवासों का निर्माण ही पूरा नही है। लाभार्थियों के लिए छह लाख 20 हजार रुपये तय किए गए हैं। जिसमें ढाई लाख रुपये नगरीय विकास अभिकरण छूट देगा। इसके बाद तीन लाख 70 हजार रुपये आसान किश्तों में लाभार्थियों को जमा करना होगा।

प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण हो रहा है, अभी 382 आवासों का ही निर्माण हो रहा है। 528 आवासों का निर्माण होना है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था को कार्य पूरा कराने के लिए निर्देश दिए हैं। विनोद कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed