फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Avadh University exams started

Gonda News: कड़ी निगरानी में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू

Sat, 15 Apr 2023 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 15 Apr 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Avadh University exams started
गोंडा। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं शनिवार से कड़ी निगरानी में शुुरू हुईं। विवि से संबद्ध एलबीएस महाविद्यालय में पहले दिन दो पालियों में 743 छात्रों के सापेक्ष 730 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 13 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने मुख्य प्रवेश गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली। आंतरिक सचल दल ने सभी कक्षों का निरीक्षण किया। पहले दिन कोई भी छात्र नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

पहले दिन बीकाॅम की कास्ट अकाउंटिंग व तृतीय वर्ष की कार्पाेरेट अकाउंटिंग की परीक्षा हुई। परास्नातक के छात्रों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सभी कक्ष में सीसीटीवी कैमरा व वाइस रिकाॅर्डर सिस्टम सक्रिय रहा। प्राचार्य कक्ष से पूरी परीक्षा की निगरानी की गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में शिक्षाशास्त्र, समाज शास्त्र, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान व काॅमर्स विषयों की 208 छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि तीन छात्र अनुपस्थित रहे। इसके अलावा जिले के अन्य महाविद्यालयों में परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed