फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Attempt to create confusion in the country on Waqf Bill: Jagdambika

वक्फ बिल पर देश में भ्रम पैदा करने की कोशिश: जगदंबिका

Mon, 17 Feb 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Attempt to create confusion in the country on Waqf Bill: Jagdambika
एक शादी समारोह में पहुंचे भाजपा सांसद जगदंबिका पाल।
गोंडा। डुमरियागंज से भाजपा सांसद व जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि विपक्ष के लोग वक्फ बिल को लेकर देश में सिर्फ भ्रम पैदा कर रहे हैं। कहा कि पारदर्शी तरीके से वक्फ संशोधन बिल आ रहा है। वक्फ का फायदा किसी गरीब मुसलमान को नहीं मिल रहा था,किसी अनाथ को नहीं मिल रहा था किसी विधवा को नहीं।
विज्ञापन


रविवार रात गौरा से भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा सांसद ने कहा कि तीन तलाक का पूरे देश में विरोध हो रहा था पर आज कानून बन गया तो अल्पसंख्यक महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। स्वाभाविक है कि इस बिल के आने के बाद वक्फ को सुरक्षित करने की मंशा है, वह पूरी होगी।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भव्य दिव्य और डिजिटल कुंभ से पूरे भारत में सनातन का झंडा बुलंद हो रहा है।
कहा िक सपा मुखिया अखिलेश यादव कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाते थे, आज सरकारी हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर योगी सरकार पुष्प वर्षा करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed