{"_id":"61acef69eb9db402895cac0b","slug":"attackers-beat-three-at-tehsil-gate-firing-gonda-news-lko6075724188","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील गेट पर हमलावरों ने तीन को पीटा, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील गेट पर हमलावरों ने तीन को पीटा, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। तहसील तरबगंज के गेट के समीप एक चाय की दुकान पर रविवार की दोपहर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद हमलावरों ने एक पक्ष के तीन लोगों की जमकर पिटाई की। हमलावरों ने जाते समय पिस्टल से फायरिंग भी की। जिससे भगदड़ मच गई।
थाना तरबगंज क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार की दोपहर पर वह अपने दोस्तों शेष नारायण और हरिशंकर पांडेय के साथ तहसील परिसर में स्थित एक दुकान पर चाय पी रहे थे।
आरोप है कि तभी दीपक तिवारी, कुलदीप तिवारी निवासी करनीपुर, शिवम पांडेय, मोहित तिवारी व सतीश पांडेय निवासी दुफड़िया कोतवाली देहात अपने छह साथियों के साथ वहां आ धमके और लाठी डंडे से मारना पीटना शुरू कर दिया। जिसमें पंकज पांडेय, शेषनारायण तथा हरिशंकर को गंभीर चोटे आई हैं।
विज्ञापन
जाते समय हमलावरों ने पिस्टल से फायरिंग की और धमकाते हुए चले गए। फायरिंग से तहसील परिसर में भगदड़ मच गई। फायरिंग के दौरान एसडीएम तरबगंज अपने चैंबर में बैठे थे। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो एसडीएम ने तरबगंज पुलिस को मामले की में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
पंकज कुमार पांडेय ने थाना तरबगंज में दीपक तिवारी, कुलदीप तिवारी, शिवम पांडेय, मोहित तिवारी व सतीश पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना तरबगंज के एसएसआई बब्बन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।