फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Attack on mining department team

Gonda News: खनन विभाग की टीम पर हमला

Fri, 13 Jun 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 13 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Attack on mining department team
नवाबगंज (गोंडा)। दुर्गागंज माझा गांव में अवैध खनन की सूचना पर बृहस्पतिवार रात पहुंची टीम पर खनन माफिया के साथियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने टीम के सिपाही काे काॅलर पकड़कर धमकाया। वीडियो बना रहे सिपाही का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर लेकर भाग निकले। टीम ने एक हमलावर को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

खनन अधिकारी डॉ. अभय रंजन की अगुवाई में टीम अवैध खनन की सूचना पर बृहस्पतिवार देर रात दुर्गागंज माझा गांव पहुंची तो कुछ लोग लोडर मशीन से ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर बालू मिश्रित मिट्टी खनन कर भर रहे थे। टीम के उपनिरीक्षक सीताराम दूबे ने बताया कि अवैध खनन के स्थान से नौ ट्रैक्टर-ट्राॅली व एक लोडर मशीन पकड़ी गई।
विज्ञापन

टीम में शामिल सिपाही एसएन गौतम ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को वीडियो बना रहे थे। तभी चार बाइकों से आए आठ लोगों ने उनका कॉलर पकड़ लिया और गाली देते हुए मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। इसी बीच आरोपियों के अन्य साथी नौ ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर मशीन समेत खनन में लगे सभी वाहन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने सिपाही का काॅलर पकड़ने वाले युवक को मौके पर ही दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम गौतम निवासी दुर्गागंज माझा बताया। यह भी बताया कि कोल्हमपुर निवासी एक व्यक्ति खनन करा रहा है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक सीताराम दूबे की तहरीर पर सूरज यादव, उत्तम, अजय यादव, कुतुनु व चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed