{"_id":"69288b4e95c64bb84207c243","slug":"assistant-treasurer-and-assistant-storekeeper-to-be-posted-soon-gonda-news-c-100-1-gon1001-147856-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सहायक कोषाध्यक्ष और सहायक भंडारपाल की तैनाती जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सहायक कोषाध्यक्ष और सहायक भंडारपाल की तैनाती जल्द
Thu, 27 Nov 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। रोडवेज डिपो में सहायक कोषाध्यक्ष और सहायक भंडारपाल की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों पर तैनाती से टिकट बिक्री, लेखा-जोखा, भंडारण व्यवस्था और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता जैसी अहम सेवाओं में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।
परिवहन विभाग में परिचालक संवर्ग में पांच वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लोगों को सहायक कोषाध्यक्ष पद पर चयनित किया जाना है। सहायक भंडारपाल पद के लिए भी विभाग में पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके लोगों को ही वरियता दी जाएगी।
कर्मचारियों की कमी के चलते अब तक टिकट वितरण, कैश कलेक्शन व स्टोर संचालन आदि महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे थे। डिपो में एक-एक कर्मचारी पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ है, जिससे काम में देरी और असुविधा होती थी। एआरएम कपिलदेव ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। चयन प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी।