फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Assault on UP 112 police team, two arrested

Gonda News: यूपी 112 की पुलिस टीम से मारपीट, दो गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 08 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Assault on UP 112 police team, two arrested
पसका/गोंडा। परसपुर के सकरौर हाथीबोर में शनिवार को विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस टीम से युवक ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने हाथीबोर गांव निवासी राम लखन व शिव बचन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार शाम सवा चार बजे रामभवन की सूचना पर यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल गिरजा शंकर व चालक ओमप्रकाश तिवारी सकरौर हाथीबोर गांव पहुंचे। हेड कॉन्स्टेबल गिरजा शंकर ने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर हालात काबू करने का प्रयास शुरू किया तो श्रवण कुमार ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उसे थाने ले जाने का प्रयास किया तो मारपीट की गई। पुलिस ने परसपुर थाने व पसका चौकी प्रभारी सावन सिंह को सूचना दी। इसके बाद दोबारा से पुलिस टीम गांव पहुंची। हेड कॉन्स्टेबल गिरजा शंकर ने बताया कि मारपीट होन पर साथियों के साथ वहां से निकलने का प्रयास किया तो महिलाओं समेत अन्य ने टीम पर पथराव की कोशिश की। मगर पुलिसकर्मियों की सक्रियता से कोई क्षति नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के हमले से उन्हें चोटें आई हैं।
विज्ञापन

परसपुर इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में सरकारी काम में बाधा समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
इस मामले के चार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं (अमर उजाला इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता)। एक में पुलिसकर्मी बाल पकड़कर युवक को काबू करने का प्रयास कर रहा है। एक अन्य में पुलिस कर्मी पर लाठी से वार करता युवक नजर आ रहा है। एक में बाल पकड़कर सीने पर चढ़कर बैठने की भी क्लिप है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed