फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ASP Shivraj goes to Bareilly, responsibility given to Radheshyam in Gonda

Gonda News: एएसपी शिवराज गए बरेली, गोंडा में राधेश्याम को जिम्मेदारी

Sat, 09 Dec 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 09 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
ASP Shivraj goes to Bareilly, responsibility given to Radheshyam in Gonda
गोंडा में राधेश्याम राय, एएसपी।
गोंडा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का शुक्रवार की देर रात तबादला कर दिया गया। शिवराज को बरेली जिले में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण के पद पर रहे राधेश्याम राय को जिले का नया एएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन

गोंडा में तीन साल से तैनात एएसपी शिवराज ने पुलिसिंग को मजबूत बनाने का काम किया। उनको साइबर क्राइम का एक्सपर्ट माना जाता है। तैनाती के दौरान साइबर क्राइम पर उन्होंने पुस्तक भी लिखी। जिसके लिए उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

शिवराज के स्थान पर लखनऊ मुख्यालय पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण के पद पर तैनात रहे राधेश्याम राय को गोंडा का नया अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। राधेश्याम राय मूल रूप से मऊ जिले के रहने वाले हैं और 2001 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed