फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   asked for Details of assets of family members including gram pradhan

ग्राम प्रधान समेत परिवार के लोगों की संपति का ब्यौरा तलब

Sun, 04 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
asked for Details of assets of family members including gram pradhan
मनकापुर (गोंडा)। चर्चित ग्राम प्रधान नंद किशोर के खिलाफ शासन के फरमान पर सतर्कता जांच शुरू होने जा रही है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक सतर्कता के निर्देश पर नामित जांच अधिकारी ने तहसीलदार मनकापुर को पत्र भेजकर प्रधान नंद किशोर व उनके पिता रामदीन के चल अचल सम्पति का ब्यौरा तलब किया है।
विज्ञापन

मामला मनकापुर ब्लॉक की बड़ी ग्राम पंचायत भिटौरा के वर्तमान ग्राम प्रधान नंद किशोर बरवार से जुड़ा है। शासन के संज्ञान में आया कि नंद किशोर बरवार व उनका परिवार अवैध तरीके से तमाम संपत्ति अर्जित कर एशो आराम की जिंदगी बिता रहा है। इसलिए शासन इनके संपत्तियों की जांच करवा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में शासन के फरमान पर सतर्कता विभाग के इंस्पेक्टर ने नवंबर 2015 से 31 दिसंबर 2017 तक का ब्यौरा मांगा है कि इस अवधि के पहले नंद किशोर व उनके पिता रामदीन पुत्र धोखई निवासी भिटौरा के पास कितनी भूमि थी और इस अवधि के बीच कितनी संपत्ति, भूमि, मकान बनाये व खरीदे गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर 2015 से पहले कितनी संपत्ति थी और अब कितनी है का संपूर्ण ब्यौरा तलब किया है। बताते चलें कि नंद किशोर बरवार पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के थानों में गोहत्या का आरोप भी है। तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान ने बताया कि एसपी सतर्कता अधिष्ठान अयोध्या कार्यालय से एक पत्र मिला है जिसके लिए राजस्व निरीक्षक व लेखपाल से नंद किशोर व उनके पिता की चल अचल संपत्तियों का ब्यौरा इकट्ठा करके रिपोर्ट भेजी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed