{"_id":"69fb7fe47e10f7a4620638c2","slug":"ashtadhatu-idols-of-ram-lakshman-and-mata-sita-stolen-from-the-temple-gonda-news-c-100-1-gon1041-157771-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मंदिर से राम, लक्ष्मण व माता सीता की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मंदिर से राम, लक्ष्मण व माता सीता की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी
Wed, 06 May 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 06 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
मूर्तियां चोरी होने के बाद मंदिर में पसरा सन्नाटा।
बालपुर। सोनहरा के पंडित पुरवा दक्षिणी में मंगलवार रात मंदिर से राम, लक्ष्मण और माता सीता की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गईं। पुलिस अफसरों ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
मंदिर के पुजारी रामेश्वर प्रसाद शुक्ल शास्त्री ने बताया कि उनके पूर्वजों ने वर्ष 1930 में इस मंदिर की स्थापना कराई थी। उसी समय ये प्राचीन मूर्तियां अयोध्या से लाई गई थीं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का ताला बंद कर वह घर चले गए। देर रात चोरों ने गर्भगृह का ताला तोड़कर सिंहासन के साथ राम, लक्ष्मण और माता सीता की मूर्तियां चोरी कर लीं।
तीनों मूर्तियों का वजन करीब पांच किलो है। सुबह जब वह पूजा करने पहुंचे, तब उन्हें जानकारी हुई। हालांकि चोर हनुमानजी की मूर्ति नहीं ले जा सके। प्रधान प्रमोद कुमार तिवारी के अनुसार मूर्तियां काफी पुरानी हैं। सूचना पर एएसपी राधेश्याम राय सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर जानकारी ली। सीओ करनैलगंज अभिषेक दावाच्या ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं।