फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Asha Sangini gets tablet and smart phone to CHO

आशा संगिनी को स्मार्ट फोन सीएचओ को मिला टैबलेट

Sun, 18 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Asha Sangini gets tablet and smart phone to CHO
गोंडा। स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ला की ओर से ब्लाक की आठ आशा संगिनियों को स्मार्ट फोन व दो सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) को टैबलेट प्रदान किया गया। साथ ही इसी कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक सार्थक पहल कल की शुरुआत, परिवार नियोजन के साथ’ थीम को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन किट उपलब्ध करायी गयी। अब तक जिले भर में 122 आशा को स्मार्ट फोन, 57 कम्युनिटी हेल्थ वर्कर को टैब्लेट दिये जा चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद स्तर के अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की ओर से इस कार्यक्रम की मानिटरिंग भी की जा रही है। वजीरगंज ब्लॉक के दो सीएचओ को टैबलेट और तीन एमएचसीपी (मैटरनल हेल्थ कम्युनिटी प्रॉसेस स्टाफ नर्स) को लैपटॉप पहले ही वितरित किया जा चुका है। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ला ने कहा कि पूरे स्वास्थ्य महकमे को टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बनाने के लिए सरकार नित नए क़दम उठा रही है। जिस के क्रम में स्वास्थ्य महकमे से जुड़ी आशा संगिनियों को स्मार्टफोन एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर्स को टेबलेट का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आशा संगिनी और कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर्स को टेक्नोलॉजी सुविधाओं से लैस करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि आशा संगिनियो को स्मार्टफोन के उपयोग से फील्ड में काम करने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

संचारी रोगों की जानकारी एनसीडी एप में होगी दर्ज
आशा संगनियों से कहा कि गैर संचारी रोगों से संबंधित जानकारियां स्मार्ट फोन में एनसीडी एप में भरें। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एसबी वर्मा की ओर से मोबाइल एपलीकेशन एवं मैसेज के जरिए आशा को परिवार नियोजन सामग्री हेतु इंडेंट करने तथा स्टॉक अपडेट व खारिज करने की जानकारी दी गई। राज्य स्तरीय टीम की ओर से नई पहल किट वितरण एवं सारथी वाहन को परिवार नियोजन सामग्री उपलब्ध कराने व पोर्टल पर खारिज करने की जानकारी दी गई। डीसीपीएम डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि काम की निगरानी और सुरक्षा के लिए डिवाइस में जीपीएस लगा हुआ है। उन्होंने आशा संगनियों से कहा कि स्मार्ट फोन सरकारी संपत्ति है। इन्हें संभालकर रखें, दुरुपयोग हरगिज न करें। स्वास्थ्य सेवाओं एवं आंकड़ों में सुधार लाने के उद्देश्य से परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत जिले की 122 आशा संगिनीयों को स्मार्ट फोन, 57 सीएचओ को टैबलेट और 14 एमएचसीपी को लैपटॉप से प्रदान किया गया है। जिला कार्यक्रम समन्वयक रंजीत सिंह ने बताया कि आशा संगनियों के बाद अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के दायरे में काम करने वाली आशाओं को भी स्मार्ट फोन मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed