फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   As the heat increased, the power crisis deepened, many transformers blew up

Gonda News: गर्मी बढ़ते ही बिजली संकट गहराया, कई ट्रांसफॉर्मर फुंके

Sun, 04 May 2025 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
As the heat increased, the power crisis deepened, many transformers blew up
इटियाथोक (गोंडा)। जैसे-जैसे गर्मी तेज हो रही है, वैसे-वैसे बिजली संकट भी गहराता जा रहा है। इटियाथोक विद्युत उपकेंद्र से जुड़े जमुनही हरदोपट्टी के बड़की जमुनही गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर दो दिन पहले खराब हो गया, जिससे गांव के लगभग 40 उपभोक्ता बिना बिजली के परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने ट्रांसफॉर्मर शीघ्र बदलवाने की मांग की है। अवर अभियंता अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की प्रक्रिया जारी है और जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं, धानेपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित मोहल्ला गोसाईपुरवा में भी पिछले पांच दिनों से बिजली बाधित है। मोहल्ले के निवासी अमरेंद्र यादव ने एसडीओ कार्यालय को पत्र देकर अवगत कराया कि 29 अप्रैल की शाम को ट्रांसफॉर्मर जल गया था। उन्होंने इसकी मौखिक सूचना भी विभाग को दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में अवर अभियंता ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी मिलने पर विद्युत टीम मौके पर भेज दी गई है और शीघ्र आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed