फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Arms licenses of many leaders including MPs canceled

सांसद समेत कई नेताओं के शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Mon, 24 Jan 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Arms licenses of many leaders including MPs canceled
गोंडा। विधानसभा चुनाव में पहली बार बड़ों पर कार्रवाई हुई है। कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह व उनके बेटे करन भूषण शरण सिंह के साथ ही विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैय्या, उनकी पत्नी ममता सिंह के लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व मंत्री पंडित सिंह, उनके भाई महेश सिंह, भतीजे सूरज सिंह, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, भाजपा नेता महेश नरायन तिवारी समेत 34 लोगों के शस्त्र लाइसेंस भी डीएम ने निरस्त कर दिए हैं। सियासी नेताओं पर हुई कार्रवाई से बड़ा संदेश दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री के जनसंपर्क अधिकारी बेलईपुरवा नवाबगंज के वेदप्रकाश दूबे, मनकापुर के कुंवर विक्रम सिंह व मंगल भवन के कुंवर अतुल सिंह के भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए डीएम मार्कंडेय शाही ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को उन्होंने तीन शस्त्र धारण करने वाले 34 लाइसेंसियों के एक-एक शस्त्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इसके अलावा एक शस्त्र धारण करने वाले 48 लाइसेंसियों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की है।
तीन शस्त्र धारण करने वाले नवाबगंज के विश्वनोहरपुर निवासी कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह व उनके बेटे कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष करण भूषण सिंह, करनैलगंज के कूरी के बरगदी कोट निवासी भाजपा विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैय्या, उनकी पत्नी ममता सिंह, कोतवाली नगर के आवास विकास कॉलोनी के पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के साथ ही उनके भाई महेश सिंह और भतीजे सूरज सिंह, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला निवासी ग्वालियर ग्रंट दतौली का एक-एक लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
इनके अलावा मोहल्ला नवीगंज निवासी नूरूद्दीन, चुन्नी लाल निवासी अमारी थाना अमरौलिया जनपद आजमगढ़, राजेश सिंह निवासी गोलागंज कोतवाली नगर, महेंद्र सिंह छाबड़ा निवासी पटेल नगर, ओंकारनाथ पांडेय निवासी छेदीपुरवा, दिनेश नरायन तिवारी निवासी राजेंद्र नगर, महेश नरायन तिवारी निवासी राजेंद्र नगर, मोहम्मद खलील निवासी जिगरगंज, यादवेंद्र प्रताप सिंह निवासी सिविल लाइन जेल रोड, सगीर अहमद खां निवासी बाबा मेठिया महराजगंज, रवी प्रकाश पांडेय निवासी पटेल नगर तथा आफाक अहमद निवासी पंतनगर के लाइसेंस भी निरस्त किए गए हैं।
इसके साथ ही कोतवाली क्षेत्र करनैलगंज के रेरूआ परसा गोड़री निवासी कमलापति ओझा, कटरा बाजार के निवासी अशफाक अहमद, थाना खोड़ारे के नियावां फरेंदा निवासी ओम प्रकाश सिंह, कोतवाली देहात के ठोरहंस निवासी देवीदत्त सिंह, कोतवाली मनकापुर के मंगल भवन निवासी कुंवर विक्रम सिंह, विनोद कुमार सिंह निवासी गायत्रीपुरम मनकापुर, अतुल कुमार सिंह निवासी मंगल भवन मनकापुर, विनोद कुमार सिंह निवासी रामपुर मोतीगंज, अनिल कुमार सिंह निवासी बनकटी सूर्य बली सिंह मोतीगंज, पवन कुमार तिवारी निवासी मोहल्ला पड़ाव नवाबगंज व जनार्दन सिंह निवासी रीवां के एक-एक लाइसेंस सहित 34 लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
तीन शस्त्र लाइसेंस धारण करने वाले के एक-एक शस्त्र के लाइसेंस के साथ ही एक शस्त्र वाले ऐसे 48 लोगों के भी लाइसेंस निरस्त हुए हैं जिनका आपराधिक रिकार्ड था। इनमें कोतवाली नगर के 23, थाना उमरीबेगमगंज के दो, नवाबगंज के चार, परसपुर के एक, मनकापुर के चार, छपिया के छह, धानेपुर के दो, खरगूपुर के एक, करनैलगंज के एक, कोतवाली देहात के दो तथा थाना वजीरगंज के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गये हैं।
इसके पहले डीएम ने आपराधिक प्रवृत्ति के 52 व्यक्तियों के लाइसेंस निरस्त किये थे। साथ ही उन्होंने 200 व्यक्तियों के लाइसेंस निलंबित किए थे। इसके साथ ही अब तक जिले के 134 लोगों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं और 200 के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक सुनिश्चित करें कि स्क्रूटनी कमेटी से संस्तुत अनुज्ञापियों के अतिरिक्त अन्य सभी अनुज्ञापियों के शस्त्र संबंधित थाने में अथवा शस्त्र विक्रेताओं के यहां सौ रुपये के ट्रेजरी चालान के साथ जमा करा दिए जाएं।

इसके साथ ही जिन लाइसेंसियों के लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए गए हैं, उनका भौतिक सत्यापन कराते हुए सुनिश्चित किया जाए कि निलंबित या निरस्त लाइसेंस पर अंकित शस्त्र पुलिस के मालखाने या शस्त्र की दुकानों पर जमा करा लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed