फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Arbitrary lying heavy, service of two health friends ended

मनमानी पड़ी भारी, दो आरोग्य मित्रों की सेवा समाप्त

Mon, 15 Mar 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary lying heavy, service of two health friends ended
गोंडा के कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही। - फोटो : GONDA
गोंडा। गरीबों के लिए संचालित अति महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने में मनमानी करने वाले दो स्वास्थ्य कर्मियों सहित सीएससी प्रबंधक पर बर्खास्तगी की गाज गिरी है।
विज्ञापन

डीएम मार्कंडेय शाही ने मुजेहना के आयुष्मान आरोग्य मित्र वीरेन्द्र तिवारी तथा इटियाथोक के आरोग्य मित्र संजय प्रजापति की सेवा समाप्त कर दी है। पात्रों को गोल्डन कार्ड बनाने में सहयोग न करने वाले 454 कॉमन सर्विस सेंटरों का आईडी ब्लॉक करने व 80 कॉमन सर्विस सेंटरों के संचालकों को चेतावनी जारी करने तथा जिला प्रबंधक सीएससी की सेवा समाप्ति की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में गोल्डन कार्ड बनने की समीक्षा में ज्ञात हुआ कि 10 मार्च से प्रारंभ हुए गोल्डन कार्ड अभियान में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। प्रथम चरण में लिस्टेड दो सौ कॉमन सर्विस सेंटरों में से मात्र 120 केंद्र संचालकों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया, जबकि जनपद में कुल 654 कॉमन सर्विस सेंटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनाने में 454 सेंटर संचालकों द्वारा बिल्कुल रूचि नहीं ली गई। डीएम ने रुचि न लेने वाले 454 केंद्र संचालकों की आईडी ब्लॉक करने तथा 80 सेंटर संचालकों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
लाभार्थियों का कार्ड बनाने में सहयोग के लिए नियुक्त मुजेहना के आरोग्य मित्र वीरेंद्र तिवारी तथा इटियाथोक के आरोग्य मित्र संजय प्रजापति की सेवा समाप्त करने के साथ ही लापरवाही बरतने पर कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक सुनील तिवारी की भी सेवा समाप्त करने के आदेश दिए हैं।
इसके साथ ही शिथिल पर्यवेक्षण कार्य पर आयुष्मान योजना के जिला शिकायत निवारण प्रबंधक शिवांशु मिश्रा तथा जिला सूचना प्रबंधक अंकित कुमार को चेतावनी जारी करने के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने सीएमओ को सख्त निर्देश दिए हैं कि गोल्डन कार्ड बनने की रोजाना रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएं तथा अति महत्वाकांक्षी योजना में रुचि न लेने वाले वीएलई के खिलाफ कार्यवाही कराएं तथा आयुष्मान योजना के तहत ब्लाकों पर तैनात आरोग्य मित्रों की भी जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed