{"_id":"66b2690982eb09c1c0053ec6","slug":"arbitrariness-in-making-aadhaar-card-problems-increased-due-to-power-cut-gonda-news-c-100-1-gon1003-121596-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आधार कार्ड बनाने में मनमानी, बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आधार कार्ड बनाने में मनमानी, बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
Tue, 06 Aug 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के आधार सेवा केंद्र पर मनमानी का आलम है। इस पर क्षमता से अधिक लोग आधार बनवाने के लिए केंद्र पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में अघोषित बिजली कटौती से काम प्रभावित हो रहा है। जिससे रोजाना केंद्र के बाहर भीड़ उमड़ रही है। महिलाओं व बच्चों को घंटों धूप व उमस में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
आधार केंद्रों पर रोजाना हजारों लोग पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि विद्यालयों में बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा राशन के लिए ई-केवाईसी के लिए नेटवर्क समेत समस्याएं रह रही हैं। ऐसे में रोजाना लोग आधार सेवा केंद्र पहुंच रहे हैं। आधार कार्ड बनवाने के लिए दूर दराज से आ रहे हैं। उन्हें मंडल स्तरीय आधार सेवा केंद्रों पर भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह लाइन में लगने के बाद शाम हो जाती है। इसके बाद भी आधार बनने की कोई उम्मीद नहीं रहती है। वहीं दूसरे जिले के लोग भी आकर आधार संशोधित करवा रहे हैं, नया आधार भी बनवा रहे हैं।
क्या कहते हैं केंद्र संचालक..
केंद्र प्रबंधक विजय शुक्ला ने बताया कि आधार सेवा केंद्र पर रोजाना 400 से 500 आधार बनाया जा सकता है। मगर रोजाना 700 से 800 आधार कार्ड बनाया जा रहा है। मगर बिजली की समस्या के चलते भीड़ एकत्र हो रही है। केंद्र के बाहर भीड़ के बावजूद नगर पालिका परिषद की ओर से नाला खुला छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
संशोधन के लिए श्रावस्ती में गोंडा आए
श्रावस्ती के अमित कुमार ने बताया कि हमारे यहां आधार बनवाने में एक महीने का समय मांगा जा रहा है। स्कूल में दाखिला करवाना है। इसीलिए 80 किलोमीटर दूर गोंडा आकर आधार कार्ड बनवाना पड़ा है। वहीं बालपुर के अमित तिवारी ने बताया एक सप्ताह पहले आया था भीड़ देखकर हिम्मत नहीं हुई, और घर वापस चला गया।