फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Approval of 21 new power sub-stations, left villages will get electricity

21 नए विद्युत उपकेंद्रों की स्वीकृति, छूटे गांवों में लगेगी बिजली

Sat, 09 Oct 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Approval of 21 new power sub-stations, left villages will get electricity
गोंडा। जिला विद्युत अनुश्रवण समिति की बैठक में 21 नए बिजली उपकेंद्रों के स्थापना की स्वीकृति हुई है। इसके अलावा विद्युतीकरण से छूटे ग्रामों में बिजली लगाने का अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष सांसद कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिसमें विधानसभा वार फीडर औसत विद्युत आपूर्ति, एक हजार से अधिक आबादी वाले मजरों में एबी केबिल लगाने, अगले पांच वर्षों के लिए रिवैम्प प्लान तथा जनपद के जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री सिंह ने निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में झंझरी ब्लाक रोड पर सड़क के मध्य लगे विद्युत पोलों को अतिशीघ्र हटवाया जाय। रिवैम्प योजना के तहत अगले पांच वर्षों के लिए दिए गए प्रस्तावों के संबंध में बताया गया कि विधानसभा गोण्डा में 04, कटरा बाजार में 01, करनैलगंज में 03, मेहनौन में 01, मनकापुर में 07, गौरा में 01 तथा तरबगंज में 04 नए विद्युत उपकेंद्रों सहित कुल 21 नए विद्युत उपकेंद्रों का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में समिति के अध्यक्ष द्वारा विधानसभा सदर में कुंदुरखी तथा रामनगर तरहर में, कटरा विधानसभा में गद्दौपुर व जयरामजोत अथवा देउवा परसिया में तथा मनकापुर में हरनाटायर में नए उपकेंद्र स्थापना का प्रस्ताव शामिल कर लिया जाय। अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता में वृद्धि हेतु 12 विद्युत उपकेंद्रों का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।
जनपद में 11वें व 12वें प्लान के ज्यादातर कार्य अपूर्ण पाए गए। अधिशासी अभियंताओं से सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए अधिकारियों को एक माह का समय दिया गया है।
बैठक में कुड़ासन बाजार में 33/11 केवी उपकेंद्र की स्थापना का प्रस्ताव, नवाबगंज एवं मनकापुर में अवशेष छूटे ग्रामों को शीघ्र विद्युतीकरण कराये जाने, लम्बी अवधि से एक ही स्थान तैनात विद्युत कर्मियों को स्थानांतरित करने के निर्देश विदए।

इसके साथ ही परिवर्तकों की क्षमता वृद्धि, खराब परिवर्तकों को ससमय बदलवाए जाने, छूटे मजरों को शीघ्र विद्युुतीकृत कराए जाने, रात्रि कालीन कटौती बंद कराए जाने, उपभोक्ताओं को समय से व ही सही बिल उपलब्ध कराए जाने, जर्जर तारों को बदले जाने, छूटे मजरों को ऊर्जीकृत कराए जाने तथा विद्युत विभाग में सब स्टेशनों पर मैन पावर बढ़ाने के संबंध में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed