फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Application process for Madarsa Board exam started

Gonda News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Thu, 12 Dec 2024 11:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 12 Dec 2024 11:43 AM IST
विज्ञापन
Application process for Madarsa Board exam started
गोंडा। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड से जिले में संचालित छह सहायता प्राप्त व 460 मान्यता प्राप्त मदरसों में परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। मुंशी, मौलवी (सेकेंड्री फारसी एवं अरबी) और आलिम (सीनियर सेकेंड्री फारसी एवं अरबी) परीक्षा-2025 के परीक्षा फाॅर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुई है। परीक्षा शुल्क ट्रेजरी में चालान के माध्यम से जमा होगा।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि मदरसा शिक्षा बोर्ड के परीक्षार्थियों से ऑफलाइन आवेदन प्राप्त करके निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। बताया कि मदरसा बोर्ड से वर्ष 2018 से 2024 के बीच परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थियों को आवंटित स्टूडेंट आइडी ऑनलाइन फाॅर्म भरते समय उपलब्ध कराने पर अपना व्यक्तिगत विवरण भरने की आवश्यकता नहीं होगी। मुंशी, मौलवी (सेकेंड्री फारसी एवं अरबी) पाठ्यक्रम के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है। संस्थागत बालकों के मुंशी मौलवी की परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क 120 और अंकपत्र शुल्क 50 रुपये होगा। आलिम के लिए परीक्षा शुल्क 180 और अंकपत्र शुल्क 50 रुपये होगा।
विज्ञापन

संस्थागत बालिकाओं का मुंशी/मौलवी का परीक्षा शुल्क 60 और अंकपत्र शुल्क 50 रुपये, आलिम की परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क 80 और अंकपत्र शुल्क 50 रुपये होगा। इसी तरह मुंशी/मौलवी की व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले बालकों का परीक्षा शुल्क 240 रुपये और अंकपत्र शुल्क 50 रुपये, आलिम की परीक्षा का परीक्षा शुल्क 280 और अंकपत्र शुल्क 50 रुपये होगा। मुंशी व मौलवी की व्यक्तिगत परीक्षा देने वाली बालिकाओं का परीक्षा शुल्क 130 रुपये और अंकपत्र शुल्क 50 रुपये और आलिम की परीक्षा का शुल्क 160 और अंकपत्र 50 रुपये तय है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि आवेदन शुरू हो गए हैं। अभी समय सारिणी तय नहीं है। फिलहाल विद्यार्थियों से तय नियमों के तहत आवेदन कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed