{"_id":"68c400e6e661ffbfb60e18f9","slug":"anti-corruption-team-caught-revenue-inspector-red-handed-while-taking-bribe-of-10-thousand-rupees-in-gonda-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथ दबोचा, पैमाइश के नाम पर मांगी थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथ दबोचा, पैमाइश के नाम पर मांगी थी रकम
Fri, 12 Sep 2025 04:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 Sep 2025 04:46 PM IST
सार
गोंडा में एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथ दबोचा है। इसने पैमाइश के नाम पर रकम मांगी थी। इसे करनैलगंज तहसील परिसर के आवास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के गोंडा में करनैलगंज तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला को देवीपाटन मंडल एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसे तहसील परिसर के सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम प्रभारी राम सहाय यादव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला मूल रूप से लखनऊ के शक्तिनगर इंदिरानगर का रहने वाला है। पिछले करीब दो साल से करनैलगंज तहसील में तैनात था। पिछले एक साल से करनैलगंज तहसील के थाना परसपुर, शाहपुर धनावा निवासी राम कुमार को पैमाइश रिपोर्ट लगाने के लिए दौड़ा रहा था।
विज्ञापन
गोरखपुर के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा
ऐसे में पीड़ित रामकुमार ने एंटी करप्शन टीम से कार्रवाई की मांग की। टीम ने आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास किए तो 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ तहसील परिसर के सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसे गोरखपुर के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन