{"_id":"6a99b0df8f387bf6110d93ce","slug":"another-opportunity-for-admission-at-lbs-pg-college-gonda-news-c-100-1-gon1001-165449-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एलबीएस पीजी कॉलेज में प्रवेश का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एलबीएस पीजी कॉलेज में प्रवेश का एक और मौका
Thu, 03 Sep 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। एलबीएस पीजी कॉलेज में स्नातक एवं परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फिर शुरू हुए हैं। जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि बीए, बीएससी-सीबी (बायोलॉजी एवं गणित), कृषि विज्ञान प्रथम सेमेस्टर, एमए प्रथम सेमेस्टर, राजनीति शास्त्र एवं एमएससी प्रथम सेमेस्टर जंतु विज्ञान के साथ ही अन्य विषयों बीए, एमएससी व एमकॉम में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं को पहले मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद महाविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कर संबंधित विभाग में जमा करना होगा। छात्र-छात्राएं नौ सितंबर को दोपहर दो बजे तक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। (संवाद)