फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Another child injured in dog attack

Gonda News: कुत्तों के हमले में एक और मासूम घायल

Thu, 12 Mar 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 12 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Another child injured in dog attack
धानेपुर। घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय मासूम पर बृहस्पतिवार सुबह कुत्तों ने हमला कर दिया। इससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। एक महीने के भीतर कुत्तों के हमले की यह तीसरी घटना है, जिससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के बाबूराम पुरवा निवासी आजाद सोनी का दो वर्षीय पुत्र देव बृहस्पतिवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। तभी गेहूं के खेत की ओर से आए तीन-चार कुत्तों ने उस पर हमला कर नोंचना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास मौजूद परिजन और ग्रामीण दौड़े तो कुत्ते भाग गए। घायल बच्चे को परिजन सीएचसी मुजेहना ले गए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

देव की दादी रीता सोनी ने बताया कि पोता घर के बाहर खेल रहा था, तभी कुत्तों ने हमला कर दिया। पिता आजाद ने बताया कि वह रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं और घर में महिलाएं व बच्चे ही रहते हैं, जिससे हमेशा डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के राजेश पांडेय ने बताया कि उन्होंने ईंट-पत्थर फेंककर कुत्तों को भगाया। पड़ोसी रेखा पांडेय ने कहा कि आसपास लोग मौजूद थे, इसलिए बच्चा बच गया, नहीं तो जान बचना मुश्किल था। विजय सोनी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में एक महीने में यह तीसरी घटना है, लेकिन जिम्मेदार कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। जगदीश शर्मा ने कहा कि लगातार हो रहे हमलों से बच्चे घर से निकलने में डर रहे हैं।
कुत्तों के हमले में जा चुकी है मुस्कान की जान
बीते 14 फरवरी को कल्याणनगर वार्ड में पांच वर्षीय मुस्कान पर कुत्तों ने हमला कर दिया था। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद अभियान चलाने की बात कही गई थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा देवी ने कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।

बंदरों के हमले से भी दहशत
रुपईडीह। पड़री शंकर गांव में एक सप्ताह के भीतर बंदरों ने 25 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। बंदरों के हमले में सुनीता शुक्ला, गीता शुक्ला, नीलम, कुसुम पांडेय, गौरा देवी समेत कई लोग घायल हुए हैं। वन क्षेत्राधिकारी सुशांत शुक्ल ने बताया कि सभी घायलों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी गई है। बंदरों को पकड़वाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed