फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Another accused arrested in RC fraud

Gonda News: आरसी फर्जीवाड़े में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 29 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in RC fraud
गोंडा। आरसी फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से विभिन्न वाहनों के फर्जी छह पंजीयन प्रमाणपत्र, कूटरचित नंबर प्लेट, 19 मोहरें व ऑल्टो कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

विवेचक रजनीश द्विवेदी ने बताया कि तफ्तीश के दौरान पता चला कि तरबगंज के गौनाही गांव निवासी भीमसेन तिवारी भी आरसी फर्जीवाड़े में शामिल है। तलाशी के दौरान बुधवार को सूचना मिली कि आरोपी गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन मार्ग के आसपास है।
विज्ञापन

सूचना पर एनसीसी ऑफिस के पास सेे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक बैग में 6 फर्जी आरसी, 19 मोहरें, कूटरचित नंबर प्लेट व कार बरामद हुई। इससे पहले 20 जनवरी को पुलिस ने आरटीओ कार्यालय के बाहर लोकवाणी केंद्र व पुलिस लाइन मोड़ पर फोटोकॉपी की दुकान पर दबिश देकर फर्जी आरसी, मोहरें बरामद कर आशुतोष तिवारी उर्फ गायत्री व मसीउल्लाह उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया था। विवेचक ने बताया कि आरसी फर्जीवाड़े में अभी और लोगों की भी संलिप्तता पाई गई है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed