फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Angry Shikshamitras surrounded the BSA office due to non-payment of honorarium

Gonda News: मानदेय न मिलने से नाराज शिक्षामित्रों ने घेरा बीएसए कार्यालय

Fri, 24 Oct 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Angry Shikshamitras surrounded the BSA office due to non-payment of honorarium
बीएसए कार्यालय का घेराव करते ​शिक्षामित्र। स्रोत: संगठन
गोंडा। मानदेय न मिलने से नाराज शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय का घेराव किया। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन बीएसए अतुल तिवारी को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि दीपावली पर भी करीब 2,300 शिक्षामित्रों को सितंबर का मानदेय नहीं दिया गया। शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को जून में समर कैंप के संचालन का प्रोत्साहन भत्ता भी नहीं दिया गया। मानदेय भुगतान को लेकर तीन बार अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में मजबूरी में बीएसए कार्यालय का घेराव किया गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि शीघ्र ही मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सिंह, तेजेंद्र कुमार शुक्ल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, हनुमंत तिवारी, तिलक राम वर्मा, श्रवण कुमार शुक्ल, महेंद्र विक्रम कुशवाहा, घनश्याम तिवारी, राजकुमार, नूर अहमद, शिव वरदान सिंह, इंदू पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed