फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Anger among villagers over uprooting and breaking of the statue

Gonda News: प्रतिमा उखाड़ने व खंडित करने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 23 Jan 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Anger among villagers over uprooting and breaking of the statue
तरबगंज। असरथा के मजरा महापुरवा में शुक्रवार को प्रतिमा उखाड़कर अलग रखने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्राम प्रधान सहित नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम को संबोधित शिकायती पत्र नायब तहसीलदार अहमद हसन को सौंपा।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पिंकी और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बंजर भूमि पर धार्मिक स्थल बना है। करीब तीन दशक पहले पैमाइश कराकर तत्कालीन प्रधान ने नींव भरवाकर उसका सीमांकन भी कराया था। बृहस्पतिवार को यहां धार्मिक आयोजन किया गया था। सीमांकित भूमि पर प्रतिमा भी स्थापित की गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने भूमि को विवादित बताते हुए देर रात यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिसकर्मियों के सामने ही प्रतिमा को उखाड़कर दूसरे स्थान पर रख दिया गया, जिससे प्रतिमा खंडित हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा की स्थिति देखी तो आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन


एसडीएम को शिकायती पत्र देने वालों में सुरेंद्र तिवारी, विनय कुमार, विशाल, गगन, अवधेश, रामदेव यादव, इंद्रदेव, महेंद्र सहित अन्य शामिल रहे। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। भूमि विवादित होने के नाते पैमाइश के बाद प्रतिमा स्थापित करने की बात हुई थी। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed