{"_id":"6a1489c8fe00483224091569","slug":"an-attempt-was-made-to-run-over-the-accountant-who-had-come-to-stop-illegal-mining-with-a-tractor-gonda-news-c-100-1-gon1041-159071-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अवैध खनन रोकने पहुंचे लेखपाल पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अवैध खनन रोकने पहुंचे लेखपाल पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास
Mon, 25 May 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 25 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज। बरांव गांव में रविवार देर रात मिट्टी का अवैध खनन रोकने पहुंचे लेखपाल पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। लेखपाल की तहरीर पर कटरा बाजार थाने में दो नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखपाल प्रभात कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार रात साढ़े नौ बजे उन्हें बरांव में अवैध खनन की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि रैपर मशीन से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खोदाई की जा रही थी। मिट्टी ढुलाई के लिए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी लगी थीं।
लेखपाल के अनुसार जब उन्होंने खनन रोकने और वाहनों को खड़ा करने के लिए कहा तो एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक वाहन उनकी तरफ बढ़ा दिया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने चालक को ललकारते हुए ट्रैक्टर चढ़ा देने के लिए उकसाया और धमकी दी कि जो होगा देखा जाएगा। स्थिति बिगड़ती देख लेखपाल ने भागकर जान बचाई। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और मशीन लेकर भाग गए। लेखपाल ने पहले करनैलगंज कोतवाली में घटना की सूचना दी, लेकिन घटनास्थल कटरा बाजार क्षेत्र में होने के कारण सोमवार सुबह कटरा में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि मामले में भटपुरवा निवासी मोहम्मद इलियास और बरांव निवासी मोनू समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।