{"_id":"6ac14927dd50c2593903ac7b","slug":"an-8th-grade-student-was-trampled-to-death-by-a-bull-gonda-news-c-100-1-slko1026-167249-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आठवीं के छात्र को सांड़ ने पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आठवीं के छात्र को सांड़ ने पटककर मार डाला
Sat, 03 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
अरुण कुमार की फाइल फोटो और बिलखते परिजन। संवाद
मनकापुर। पुलिस में भर्ती की तैयारी के लिए दोस्तों के साथ दौड़ने निकले आठवीं के छात्र अरुण कुमार (15) पर शनिवार सुबह बकड़हिया गांव के पास सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने उसे कई बार पटक दिया। गंभीर रूप से घायल अरुण को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अंबरपुर (खेसरी) गांव निवासी निब्बू लाल का बेटा अरुण कक्षा आठ में पढ़ता था। वह पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। इसके लिए रोज दौड़ लगाने जाता था। शनिवार सुबह पांच बजे वह अपने दोस्त शनि, सुमित और दुर्गेश के साथ दौड़ने निकला था। बकड़हिया गांव के पास पहुंचते ही सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।
सीओ उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीडीओ दयानंद प्रसाद ने बताया कि राजस्व, पशुपालन और क्षेत्र पंचायत विभाग की टीम बनाकर छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मृतक अरुण के परिवार को सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
निब्बू लाल मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। तीन बेटों में अरुण छोटा था। माता-पिता ने बताया कि अरुण पुलिस में भर्ती होकर सिपाही बनना चाहता था। इसी तैयारी के लिए वह नियमित दौड़ लगाता था। बेटे की मौत से पिता निब्बू लाल, मां गुड़िया व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पहले भी कई जान ले चुके हैं सांड़
दो अप्रैल को करनैलगंज के कुतुबपुर निवासी कृपाराम यादव के बेटे अमन यादव की सांड़ के हमले में मौत हुई थी। 18 अप्रैल को मनकापुर के कुंजलपुर तेलियन पुरवा निवासी किसान हनुमान साहू (40) की भी सांड़ के हमले में जान चली गई थी। 11 मई को धानेपुर के महतवडीह निवासी राम सूरत (80) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। छह जुलाई 2025 को देहात कोतवाली क्षेत्र में बड़गांव पुलिस चौकी के पास सांड़ के हमले में स्वाति सिंह (27) की मौत हुई थी।