फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   amrit sarover

अमृत सरोवर से बढ़ेगी गांवों की रौनक

Sun, 01 May 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
amrit sarover
गोंडा। तीन करोड़ 20 लाख से जिले में 16 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। सरोवर सिर्फ जल संरक्षण तक सीमित नहीं रहेंगे। एक एकड़ से बड़े तालाबों को चिह्नित कर रिंग बांध और ट्रैक का निर्माण होगा। दोनों तरफ पौधों के साथ ही फूल लगाए जाएंगे। बैठने के लिए बेंच व रात में जगमग करने के लिए लाइट का इंतजाम होगा। इससे विलेज टूरिज्म को मुकाम मिलेगा। रविवार को रुपईडीह ब्लॉक के कुुरसहा में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अमृत सरोवर का शुभारंभ किया। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने बताया कि इससे पंचायतों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 16 अमृत सरोवर की शुरुआत हुई। एक सरोवर पर मनरेगा से 20 लाख का बजट खर्च होगा। सरोवर के विकास और निर्माण में सांसद निधि, विधायक निधि, विधान परिषद सदस्य निधि, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत, जिला पंचायत में उपलब्ध वार्षिक बजट के साथ मनरेगा योजना, भूमि संरक्षण विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग और सामर्थ्यवान व्यक्तियों से सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

सरोवरों के चयन करने में पुराने मंदिरों के पास स्थित तालाबों, हाट बाजार या मेला स्थलों के पास मौजूद तालाबो, प्राइमरी स्कूल के नजदीक स्थित तालाबों या फिर सार्वजनिक सड़कों के किनारे स्थित तालाबों को प्रथम चरण में चयनित किया गया है। जिला पंचायत जिले में पांच और प्रत्येक ब्लॉक में तीन- तीन सरोवर तैयार किए जाएंगे। अभी हर ब्लॉक में एक- एक सरोवर का निर्माण शुरू हुआ है। अमृत सरोवर की शुरुआत रूपईडीह के कुरसहा में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने की। सीडीओ शशांक त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा संतकुमार, बीडीओ मंजू त्रिवेदी रहीं। विधायक प्रभात वर्मा ने बभनजोत के देवसिया मदहा में लगड़ी तालाब, मनकापुर में प्रमुख जगदेव चौधरी ने जगतापुर के चमकौला तालाब, छपिया के प्रमुख अनिल पासवान ने पोखरा तालाब, अध्यक्ष नगर पालिका नवाबगंज व उपायुक्त स्वत: रोजगार नरेश बाबू सविता ने महादेवा के पिपरहवा तालाब, तरबगंज के सरहावा में मनोज पांडे, पूर्वमंत्री राम बहादुर सिंह ने पंडितपुरवा तालाब तथा डीडीओ दिनकर विद्यार्थी ने झंझरी के सोनी हरलाल ने अमृत सरोवर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब को करेंगे तैयार, बढ़ेंगी सुविधाएं
जिले में 85 तालाबों का चयन होना है, अभी 16 का चयन हो चुका है। सरोवरों के विकास में पहले तालाबों की सफाई होगी। तालाबों को गहरा किया जाएगा, तालाबो के चारो तरफ 1.5 मीटर चौड़ा रिंग बांध बनेगा। जिस पर वॉकिंग ट्रैक, बैठने की बेंच और रेलिंग भी लगेगी। रात में तालाब की छटा निराली लगे, इसके लिए चारों तरफ स्ट्रीट लाइट भी लगाने का प्रस्ताव है। बरसात का पानी तालाब के अंदर आ सके, उसके लिए चारो दिशाओं से पाइप डाली जाएगी, बांध के ऊपर ट्री गार्ड के साथ सूंदर फूल के पेड़ लगेंगे। तालाब में निरंतर स्वच्छ पानी रहे, इसके लिए एक पंप हाउस और लोग आसानी से इसमें नहा सकें या तैराकी कर सके उसकी व्यवस्था होगी। 60-70 फिट की दूरी में स्नान घाट और सीढ़िया भी बनेगी। तालाबो का निर्माण पूर्ण होने के बाद सभी तालाब में पैंडल बोट के भी प्रबध की योजना बनाई जा रही है। मई महीने में सरोवर विकास संचालन समिति बनेगी और बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed