फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Amid tensions, BJP MLAs meet state leadership

Gonda News: तनाव के बीच प्रदेश नेतृत्व से मिले भाजपा विधायक

Thu, 25 Sep 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 25 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Amid tensions, BJP MLAs meet state leadership
गोंडा के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते ब्लॉक प्रमुख प्रतिनि​धि भवानी भीख शुक्ला। - संवाद
कटराबाजार। कटरा बाजार ब्लॉक परिसर में मारपीट व पथराव के दूसरे दिन बुधवार को सन्नाटा रहा। भाजपा विधायक बावन सिंह पार्टी पदाधिकारियों के साथ लखनऊ पहुंचे। प्रदेश नेतृत्व को पूरे घटनाक्रम के साथ ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व उनके बेटों की दबंगई के बारे में बताया। वहीं, प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला ने प्रेसवार्ता कर विधायक के बेटे से खुद की जान को खतरा बताकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कटरा बाजार विधायक बावन सिंह ने करनैलगंज विधायक अजय सिंह, बेटे ब्लॉक प्रमुख हलधरमऊ प्रतिनिधि वैभव सिंह मोनू, अर्जुन प्रसाद तिवारी, आनंद शुक्ला के साथ बुधवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से मुलाकात की। उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराया। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा से मिलकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व उनके बेटों की दबंगई के बारे में बताया।
विज्ञापन

विधायक के बेटे वैभव सिंह ने फोन पर बताया कि पार्टी नेता मामले को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने पूरी बात सुनी है। मंगलवार शाम को जो भी विवाद हुआ, वह पार्टी के कार्यक्रम को प्रभावित करने की साजिश के तहत किया गया। वह मीटिंग करने गए थे, लेकिन पहले सभागार पर ताला लगवा दिया गया। बाद में उनके समर्थकों पर पथराव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल ने कहा कि ब्लॉक परिसर में भाजपा विधायक बावन सिंह व उनके बेटे मोनू सिंह के समर्थित गुंडों ने राजनीतिक रंजिश के तहत हमले किए। इसमें उनके बेटे श्रीभगवान शुक्ल, विष्णु भगवान शुक्ल के साथ ही गांव निवासी नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। आरोप लगाया कि विधायक के बेटे वैभव सिंह राजनीतिक द्वेष के कारण लगातार उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी के आरोपों पर कहा कि फायरिंग की घटना नहीं हुई है। अगर हुई है तो उन्हें सबूत देना चाहिए।

अधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रही पुलिस
विवाद के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। ब्लॉक प्रमुख जुगरानी शुक्ला ने विधायक बावन सिंह, वैभव सिंह उर्फ मोनू सहित अन्य पर आरोप लगाए हैं, जबकि भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनंद शुक्ला ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल, विष्णु भगवान, कृष्ण भगवान, श्रीभगवान सहित अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article