{"_id":"67b8c2257009c0920c0bde79","slug":"amethi-hostel-defeated-gonda-and-pratapgarh-in-kabaddi-gonda-news-c-100-1-slko1028-133075-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कबड्डी में अमेठी हॉस्टल ने गोंडा व प्रतापगढ़ को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कबड्डी में अमेठी हॉस्टल ने गोंडा व प्रतापगढ़ को दी शिकस्त
Fri, 21 Feb 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। - संवाद
गोंडा। उतरौला रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को प्रांतीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 12 टीमों के बीच मुकाबले हुए। इनमें अमेठी हॉस्टल ने मेजबान गोंडा व प्रतापगढ़ की टीम को शिकस्त दी।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतापगढ़ व अमेठी हाॅस्टल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अमेठी हाॅस्टल की टीम 26-22 से विजयी रही। वाराणसी टीम ने 33-30 से जौनपुर को हराया। मऊ ने 21-18 अंकों से अयोध्या को शिकस्त दी। प्रतापगढ़ टीम ने 51-21 से सुल्तानपुर को हराया। वाराणसी ने 26-14 अंकों से मऊ को हराया। अमेठी हाॅस्टल ने 45-31 से गोंडा को शिकस्त दी।
क्रीड़ाधिकारी बहराइच आनंद कुमार श्रीवास्तव, चेयरमैन रेफरी बोर्ड सुरेश कुमार व उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में सुरेश यादव, जितेंद्र पाल, कमलेश सिंह, राजेश कुमार यादव, मुन्ना मिश्र, बृजेश सिंह, राजपत यादव, शीत कुमार व चंदन पटेल रहे। इस मौके पर अभय तिवारी, तौकीर, विशाल तिवारी, प्रत्यूषराज, शशि सिंह, हरिओम जायसवाल सहित अन्य शामिल रहे।