{"_id":"5d5acf3f8ebc3e89ee73bfcc","slug":"ambulance-driver-killed-in-vehicle-collision-one-fellow-injured-gonda-news-lko477040373","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से एंबुलेंस चालक की मौत, एक साथी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से एंबुलेंस चालक की मौत, एक साथी जख्मी
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। कोतवाली देहात क्षेत्र के दर्जी कुआं के पास अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर हो जाने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को मुख्यालय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। एक युवक की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर किया। लखनऊ जाते समय रास्ते में करनैल गंज के पास उसकी मौत हो गयी। जबकि दूसरे युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थाना कटरा बाजार के छिटनापुर बालपुर निवासी श्रवण कुमार पांडेय (35) 108 एंबुलेंस के चालक पद पर काजीदेवर में कार्यरत थे। रविवार शाम को काजी देवर से अपने साथी चालक फैजाबाद निवासी भगवान दास दूबे (36) के साथ बाइक से गोंडा आ रहे थे। दर्जीकुआं के पास बाइक सवार चालकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। जिससे दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायलों को मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से चिकित्सकों ने श्रवण कुमार पांडेय उर्फ गुदुन निवासी छिटनापुर बालपुर की हालत नाजुक देखकर लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में भभुवा के पास हालत खराब हो जाने से वापस करनैलगंज सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। भगवान दास दूबे निवासी फैजाबाद का इलाज चल रहा है।