फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Amar Ujala will honor tomorrow for meritorious

अमर उजाला कल करेगा मेधावियों का सम्मान

Wed, 26 Jun 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala will honor tomorrow for meritorious
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का सम्मान समारोह शुक्रवार 28 जून को जिला पंचायत सभागार में आयोजित होगा। हाईस्कूल व इंटरमीडियट के मेधावियों को सम्मानित करने के साथ ही जिले के अधिकारी उन्हेें तरक्की के टिप्स देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि मेधावियों की सूची जारी कर दी गई है और 28 जून को सुबह 10.30 बजे तक जिला पंचायत सभागार में स्कूल के शिक्षक मेधावी छात्रों को अभिभावकों के साथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने अमर उजाला की पहल को सराहा।
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, देवीपाटन मंडल के आयुक्त महेन्द्र कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह, जिलाधिकारी डा. नितिन बसंल, पुलिस अधीक्षक राकेश प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आईएएस आशीष कुमार, एसडीएम सदर आईएएस नितिन गौर, डीआईओएस अनूप कुमार, बीएसए मनिराम सिंह मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही मेधावियों को सफलता के टिप्स बताएंगे।
विज्ञापन

बलरामपुर में भी मेधावियों का होगा सम्मान
बलरामपुर। अमर उजाला लिमिटेड अपनी सामाजिक सरोकारों की पंरपरा के तहत यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड व आईसीएसई बोर्ड से जिले में बेहतर स्थान पाने वाले मेधावियों को हर साल सम्मानित करता है। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में 28 जून को आयोजित किया गया है। समारोह के दौरान सभी बोर्ड के मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम कृष्णा करुणेश, एसपी देवरंजन वर्मा, सीडीओ अमनदीप डुली व डीआईओएस एमके कन्नौजिया को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इन्हीं अतिथियों के हाथों से मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिलाकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह के लिए संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों से संपर्क कर मेधावियों का चयन कर लिया गया है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रात: 10 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed