फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Aman, Abdul and Shahnawaz ran the fastest race

Gonda News: अमन, अब्दुल व शाहनवाज ने सबसे तेज लगाई दौड़

Fri, 17 Oct 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 17 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Aman, Abdul and Shahnawaz ran the fastest race
बालपुर। रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय नकहा बसंत में शुक्रवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अमन ने प्रथम और योगेश सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अब्दुल रहमान प्रथम और प्रेम यादव द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में शाहनवाज ने प्रथम और शिव यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। किशन तिवारी और जीशान अहमद ने ऊंची कूद में बाजी मारी। बीईओ श्रवण तिवारी, प्राचार्य ओपी सिंह ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय सोनहरा की छात्रा साक्षी, प्रिया, महिमा, अंशिका, आकांक्षा, सुमन, गुंजन और हिमांशी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर ज्ञानेश्वर पाठक, हृदेश आर्य, देवकी नंदन, पंकज, अतुल, सत्येंद्र, राजकुमार, मुकेश, रणधीर आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed