{"_id":"672fae7f48bb398f1303da24","slug":"along-with-studies-children-should-also-perform-in-sports-gonda-news-c-100-1-slko1029-126922-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी प्रदर्शन करें बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी प्रदर्शन करें बच्चे
Sun, 10 Nov 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। शनिवार को थाना क्षेत्र के सीहागांव चौराहा के पास एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। कबड्डी भारत की सर्वाधिक पारंपरिक खेल है।
कबड्डी प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान रघुकुल विद्यापीठ की टीम को मिला। द्वितीय भवानी प्रसाद शुक्ल इंटर कॉलेज बेसहूपुर की टीम व तीसरे स्थान पर एसआरडी मेमोरियल इंटर कॉलेज की टीम के बच्चे रहे। आयोजक इरशाद चौधरी ने पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गौरव सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी, इंद्रप्रताप तिवारी, उमेश शुक्ल, सुनील शुक्ल, बृजराज मिश्र, आलोक सिंह, अमर मिश्र, मैन चौधरी, अर्जुन वर्मा, शिवकुमार पाण्डेय, सुरेंद्र प्रताप सिंह, ओमकार द्रिवेदी, नितेश कुमार, अखिलेश गोस्वामी समेत कई लोग मौजूद रहे।