{"_id":"5e948a708ebc3e768c0d8b49","slug":"along-with-corona-the-horoscope-of-cold-cough-patients-is-also-being-made-gonda-news-lko517551151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के साथ ही सर्दी-खांसी के मरीजों की भी बन रही कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के साथ ही सर्दी-खांसी के मरीजों की भी बन रही कुंडली
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बताया जा रहा है कि अब कोरोना की स्क्रीनिंग के साथ ही सर्दी जुकाम और निमोनिया जैसे मरीजों की भी डिटेल तैयार हो रही है। यदि ऐसे मरीज भी गंभीर मिलते हैं तो इनकी भी जांच कराई जाएगी।
बता दें कि कोरोना के संक्रमण से ग्रसित मरीजों में साधारण सर्दी जुकाम और बुखार के साथ खांसी की तकलीफ होती है जो कि समय से पता न चलने या फिर इलाज के अभाव में गंभीर हो जाती है। ऐसे में अब कोरोना के संदिग्धों पर नजर रखने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग सर्दी जुकाम और खांसी जैसे लक्षण वाले मरीजों की भी डिटेल इकट्ठा करवा रहा है। कहीं भी कोई चूक न होने पाये इसके लिए इनकी भी जांच कराने की तैयारी की जा रही है।
जिले की सभी 16 सीएचसी पर इसके लिए जिला मुख्यालय से निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अभी तक सभी रिजल्ट निगेटिव हैं जिले में अभी तक लगभग 120 लोगों का सैंपल कोरोना की जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया था। जिनमें से 100 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है, सभी रिपोर्ट निगेटिव हैं। लगातार जिले में क्वारंटीन किए गए लोगों की सेहत पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
जिले में अब तक विदेश से कुल 300 लोग आए थे जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। इनमें से सभी का लगभग 28 दिन क्वारंटीन पीरियड खत्म हो चुका है। केवल 50 लोग अभी भी निगरानी में हैं। वहीं गैर प्रदेश और जिलों से आये लगभग 22 हजार लोगों की स्क्रीनिंग जिले भर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर- घर जाकर किया है। फीवर क्लीनिक पर 5 हजार से अधिक की जांच जिला अस्पताल के पीकू वार्ड में लॉकडाउन के दौरान फीवर क्लीनिक शुरू की गई थी। जिससे मरीजों की स्क्रीनिंग भी की जाती है। यहां अब तक लगभग 5 हजार से अधिक मरीजों की जांच हो चुकी है। अधिकांश वायरल फीवर से ग्रसित मिले हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि शासन की ओर से पूरी सतर्कता बरतने को कहा गया है। अब जांच की प्रक्रिया में भी पहले से तेजी आई है इसलिए सैंपल भी अधिक भेजे जा रहे हैं। कई जगहों पर बिना लक्षण के लोग भी पाजीटिव मिले हैं इसलिए अब सर्दी जुकाम और खांसी वाले मरीजों पर भी खास निगाह रखी जा रही है। सीएचसी स्तर डाटा जुटाया जा रहा है, जरूरत पड़ने पर जांच कराई जाएगी।