फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Alleged BJP leader accused of gang rape arrested

Gonda News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी कथित भाजपा नेता गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2025 08:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 15 Feb 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Alleged BJP leader accused of gang rape arrested
मनकापुर (गोंडा)। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी कथित भाजपा नेता एवं कोटेदार सतीश गुप्ता को बरेली पुलिस ने शुक्रवार को मनकापुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम आरोपी को लेकर बरेली रवाना हो गई है।
विज्ञापन


मनकापुर इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने बताया कि खरगूपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट बरेली की अदालत में परिवाद दायर किया था। जिसमें कहा कि अमित तिवारी निवासी खरगूपुर कटरा, थाना नवीन माॅडर्न, श्रावस्ती, अवधेश त्रिपाठी निवासी गौतमनगर इकौना श्रावस्ती व पवन सिंह निवासी आनंदपुर थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती मनकापुर के मनकापुर के आजाद नगर निवासी सतीश गुप्ता के यहां काम करते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि 31 मार्च 2024 काे उसकी बीमारी का इलाज झाड़-फूक से कराने के बहाने उक्त तीनों लोग सतीश गुप्ता के साथ चौपहिया वाहन से उसे बरेली ले गए। रास्ते में निर्जन स्थान पर गाड़ी रोक दी और तमंचे से धमकाकर चारों लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक अदालत ने आरोपी सतीश गुप्ता के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। अदालत के आदेश पर बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाने के दरोगा यशविंदर कुमार समेत चार सदस्यीय पुलिस टीम गोंडा पहुंची। बरेली पुलिस के साथ आजाद नगर स्थित घर पर दबिश देकर आरोपी सतीश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि पुलिस आरोपी को लेकर बरेली रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद सतीश का एक भाजपा नेता के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का कहना है कि आरोपी सतीश गुप्ता उर्फ विद्रोही पार्टी में न तो किसी पद पर है और न ही कार्यकर्ता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed