फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   All people above 18 years took the first dose of corona vaccine

18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों ने ली कोरोना टीके की पहली डोज

Mon, 31 Jan 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
All people above 18 years took the first dose of corona vaccine
गोंडा। एक साल चौदह दिन में जिले के सौ फीसदी लोगों को कोरोनारोधी टीके की पहली खुराक दे दी गई। अब इन्हीं लोगों को दूसरी डोज दिए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। ड्यू डेट पर वैक्सीन की दूसरी खुराक न लेने वालों की सूची लेकर स्वास्थ्य कर्मी घर-घर दस्तक दे रहे हैं। डीएम ने टीकाकरण में लगे स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले के 23 लाख 99 हजार 169 लोगों को कोरोनारोधी टीके की पहली डोज दिए जाने का लक्ष्य रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के बाद सोमवार को 23 लाख 99 हजार 704 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज देकर लक्ष्य पूरा कर लिया। वहीं अब विभाग दूसरे खुराक से वंचित लोगों का टीकाकरण करने के लिए अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयगोविंद ने बताया कि ड्यू डेट के बाद भी टीका न लगवाने वाले लोगों की सूची तैयार कर उन्हें फोन करने के साथ ही मेसेज भी भेजा जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर टीकाकरण से वंचित लोगों को जागरूक कर रही है। गांवों में जाकर टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए ब्लॉक क्षेत्रवार नोडल अधिकारी बनाए गये हैं। आशा कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर दस्तक दे रही हैं। लगभग हर गांव में विभाग की ओर से टीकाकरण केंद्र बनाया गया है ताकि लोगों को टीकाकरण में कोई दिक्कत न हो और वे नजदीकी केंद्र पर टीका लगवा सकें।

ड्यू डेट के बाद भी एक लाख 50 हजार 915 लोगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं ली। ऐसे में कोरोना को हराने वाला टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार समय से दूसरी डोज न लेने वाले लोग वैक्सीन की पहली खुराक का असर भी खत्म कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed