{"_id":"64e64340f5a2e02f000c29aa","slug":"all-nominations-valid-withdrawal-today-gonda-news-c-100-1-slko1029-3181-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव : सभी नामांकन वैध, नाम वापसी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव : सभी नामांकन वैध, नाम वापसी आज
Wed, 23 Aug 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पंचायत उपचुनाव में नामांकन के बाद जांच में सभी पर्चे वैध मिले हैं। बृहस्पतिवार को नाम वापसी होगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि बुधवार को विकासखंड कार्यालय स्तर पर नामों की छंटनी की गई। वजीरगंज क्षेत्र के परसिया व रामपुर खरहटा में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच में ग्राम प्रधान व सदस्य पदों के लिए हुए समस्त नामांकन वैध पाए गए हैं। ग्राम प्रधान पद के एआरओ पीयूष कुमार ने बताया कि परसिया में महिला के लिए आरक्षित ग्राम प्रधान पद पर कुल आठ नामांकन हुए हैं। सभी वैध पाए गए हैं। जबकि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रामपुर खरहटा में भी ग्राम प्रधान पद के लिए दाखिल सभी छह नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य पद के एआरओ कृष्ण कुमार ने बताया कि परसिया में 13 पदों के सापेक्ष दाखिल कुल 14 नामांकन पत्रों में सभी वैध पाए गए हैं। जबकि रामपुर खरहटा में 13 पदों के सापेक्ष दाखिल 12 नामांकन वैध हैं। वार्ड नंबर छह के लिए कोई नामांकन न होने से वह रिक्त है। बृहस्पतिवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन होगा।