फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   All captives found in child care home corona infected

बाल संप्रेक्षण गृह में सभी बंदी पाये गये कोरोना संक्रमित

Mon, 09 Nov 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
All captives found in child care home corona infected
गोंडा। जिले के राजकीय संप्रेक्षण गृह बाल कारागार में बंद 34 किशोर बंदियों में एंटीजेन टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। रविवार शाम आई रिपोर्ट में 34 में से सात बंदी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
विज्ञापन

सोमवार को हुई कोरोना की एंटीजेन टेस्टिंग में 27 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इससे पूरे जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाल संप्रेक्षण गृह में कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। मुख्यालय के राधाकुंड के पास बने राजकीय संप्रेक्षण गृह में 30 बंदियों की क्षमता है।
विज्ञापन

इस संप्रेक्षण गृह में मौजूदा समय में 34 किशोर अलग-अलग मामलों में बंद हैं। सोमवार की सुबह में आई एंटीजेन रिपोर्ट में 27 लोग नये कोरोना मरीज पाये गये हैं। अब संप्रेक्षण गृह में बंद सभी 34 बंदी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सभी लोगों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद कारागार के लोग सहम गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बंदियों को कारागार के बैरक में स्वास्थ्य टीम की देखरेख में आइसोलेट किया गया है। बाल कारागार के अधीक्षक एसके अवस्थी ने बताया कि 7 किशोर बंदी सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। सूचना देकर उनकी जांच कराई गई थी। सभी सात लोग कोरोना संक्रमित पाये गये थे। बाद में सभी बंदियों की सैंपलिंग कराई गई तो सभी बंदी कोरोना संक्रमित हुए। सभी की देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed