फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   again burned shop, 10 million loss

फिर फुंकी दुकान, दस लाख का नुकसान

Thu, 01 Oct 2015 10:20 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
शहर के राधाकुंड मोहल्ले में जूता-चप्पल की एक दुकान बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फुंक गई। इससे दुकान में रखे जूते-चप्पल जलकर राख हो गए। आग से 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित का कहना है कि उसकी दुकान अराजकतत्वों ने फूंक दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दुकान में आग लगी या लगाई गई, इसकी जांच सीएफओ को सौंपी गई है। इस मामले में दुकानदार ने नगर कोतवाली में अराजकतत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर के राधाकुंड के रहने वाले मो. इब्राहिम अंसारी मोहल्ले में ही घर में जूता-चप्पल की थोक दुकान चलाते हैं। मो. इब्राहिम की दुकान में बुधवार देर रात 11 बजे संदिग्ध हालात में आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक दुकान में रखे जूते-चप्पल जल गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे अग्रिशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मो. इब्राहिम ने बताया कि अराजकतत्वों ने उनकी दुकान में आग लगाई है। फिलहाल पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मो. इब्राहिम ने नगर कोतवाली में अराजकतत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि दुकान में आग कैसे लगी, इसकी जांच सीएफओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed