फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After watching the children's film, the children said - Bharat Mata Ki Jai

Gonda News: बाल फिल्म देख बच्चे बोले- भारत माता की जय

Sat, 02 Sep 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 02 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
After watching the children's film, the children said - Bharat Mata Ki Jai
प्राथमिक विद्यालय पूरे संगम में बाल फिल्म देखने के बाद पुरस्कार के साथ बच्चे। -संवाद
गोंडा। अमर उजाला फाउंडेशन व बाल चित्र समिति की ओर से शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र हलधरमऊ के तीन स्कूलों में बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया। नेशनल पब्लिक स्कूल, कंपोजिट स्कूल रेरूवा व प्राथमिक विद्यालय पूरे संगम में छात्र-छात्राओं को लघु फिल्म दिखाई गई। समाचार पत्र प्रकाशन पर आधारित फिल्म देखकर बच्चों ने भारत माता के जयकारे लगाए। बच्चों ने कहा- बड़ी मेहनत और सजगता के साथ खबर लिखने के बाद हम सभी के पास सुबह अखबार पहुंचता है। फिल्म के बाद पूछे गए सवाल का सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाल फिल्म महोत्सव का पहला कार्यक्रम नेशनल पब्लिक स्कूल बालपुर में आयोजित हुआ। जिसमें बाल फिल्म पकड़ा गया
को बच्चों ने बड़े ध्यान से देखा। इस दौरान यहां 950 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। फिल्म दिखाने के बाद उससे संबंधित पूछे गए सवालों का सही जवाब देने पर भूमि मिश्रा, अंशिका तिवारी, सक्षम उपाध्याय व शैलेश पांडेय को इनाम दिया गया। प्रबंधक विजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चे मनोरंजन के साथ ही सरलता से ज्ञान भी हासिल करते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कावेरी सिंह, रेखा सिंह, रजनी तिवारी, सरिता गुप्ता, खुशबू मिश्रा, आरुषि मिश्रा, प्रभात पाठक, साजिया, गुड़िया सिंह, किशन तिवारी, अनामिका गुप्ता, सुमित श्रीवास्तव, आनंद शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरा कार्यक्रम कंपोजिट स्कूल रेरूवा में हुआ, जहां बाल फिल्म अनोखा छाता दिखाई गई। इस दौरान 305 बच्चों ने दूसरों की मदद करने की सीख ली। सही जवाब देने पर प्रतिज्ञा शुक्ला, हनुमंत शरण ओझा व राधा शर्मा को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापक अजय कुमार प्रजापति ने अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान प्रियंका सिंह, राजकुमार शुक्ल गुरु जी, अमरेश्वर दत्त त्रिपाठी, विवेक पांडेय, वारिस अली, प्रवीन कुमार, प्रेम कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय पूरे संगम में आयोजित किया गया। यहां 134 छात्र-छात्राओं ने बाल फिल्म जैसे को तैसा
देखी। सवालों के सटीक जवाब देने पर रोशनी, शिवांशी व वैष्णवी को पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रधानाध्यापक कौशल किशोर ओझा, विनीता तिवारी, सुषमा तिवारी व अन्नपूर्णा तिवारी ने अमर उजाला की इस पहल को खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article