{"_id":"671e9de232f9b8b36a027684","slug":"after-the-murder-of-his-nephew-the-accused-deepak-had-reached-his-home-guard-uncles-in-laws-house-gonda-news-c-100-1-gon1003-126298-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: भतीजेे की हत्या के बाद होमगार्ड चाचा के सुसराल पहुंचा था आरोपी दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: भतीजेे की हत्या के बाद होमगार्ड चाचा के सुसराल पहुंचा था आरोपी दीपक
Mon, 28 Oct 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
गोंडा में मृतक विजय पांडेय उर्फ बब्बन। - फाइल फोटो
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से जुटाए सुबूत, जल्द खुलासे का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के भट्ठा परेड सरकार निवासी विजय पांडेय उर्फ बब्बन (22) की हत्या के बाद आरोपी दीपक अपने होमगार्ड चाचा दिनेश चंद्र पांडेय के ससुराल कटरा बाजार इलाके के भैरमपुर गांव पहुंचा था। पुलिस का दावा है कि वहां से ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुष्टि की है।
पुलिस ने दावा किया कि पठानपुरवा घटनास्थल से लेकर रोडवेज और छिटनापुर रेलवे क्राॅसिंग तक लगे सीसीटीवी फुटेज से हत्या की गुत्थी सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में विजय के पिता राम कुमार पांडेय की तहरीर पर रिश्ते के चाचा दीपक पांडेय को आरोपी बनाया गया है। हालांकि उसका शव कटरा बाजार थाना क्षेत्र के छिटनापुर रेलवे क्राॅसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। रविवार को पुलिस ने मामले के तह तक पहुंचने का दावा किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विजय पांडेय की हत्या के बाद दीपक अपने होमगार्ड चाचा दिनेशचंद्र पांडेय की ससुराल भैरमपुर पहुंचा था। दावा किया कि जहां से परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। आरोप है कि पुलिस व विजय के परिजनों को जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि रोडवेज स्थित दुकान से निकाले गए सीसीटीवी फुटेज से दोनों के साथ निकलने की पुष्टि हुई है। इस दौरान विजय को चाकू से 23 बार ताबड़तोड़ वार किए गए। हालांकि हत्या की वारदात को किसने अंजाम दिया। पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।
सवालों को सुलझाने में जुटी पुलिस
मृतक विजय पांडेय पर चाकू से ताबड़तोड़ वार के पीछे कौन है, अभी भी इन सवालों का जवाब पुलिस के पास नहीं है। रविवार को इलाके में जुआ खेलने को लेकर खास चर्चा रही। आशंका है कि जुए में ही वारदात को अंजाम दिया गया है। मगर पुलिस मामले से अंजान बनी हुई है। रविवार को तीसरे दिन भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। आशंका है कि जुए के खेल में संलिप्त लोगों को बचाने की कवायदें की जा रही हैं। पुलिस कर्मियों की निजी कमाई से बड़े पैमाने पर इस खेल से घर तबाह हो रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस की थ्योरी पर टिक गई जांच
पुलिस के जिम्मेदारों ने दावा किया कि पहले दिन ही घटना में अहम सुराग मिले थे। ऐसे में पुलिस का एफआईआर दर्ज करने से पहले दीपक पर ही शक की सुई घूम रही थी। मगर अकेले दीपक ने विजय पर कैसे हमला किया। इस घटना में अन्य आरोपियों की संलिप्तता है या नहीं इन सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। पुलिस के दावे के मुताबिक, दोनों के बीच दोस्ती के साथ ही पैसों के लेनदेन की बात भी सामने आई है।