फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After the grandmother, the innocent grandson also died in the accident

Gonda News: हादसे में दादी के बाद मासूम पौत्र की भी मौत

Fri, 27 Feb 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
After the grandmother, the innocent grandson also died in the accident
लक्ष्मी देवी व युगवर्धन। फाइल फोटो 
मनकापुर। टिकरी जंगल में ऊंटघाट पुल के पास बृहस्पतिवार को हुए कार हादसे में लक्ष्मी देवी की मौत के बाद देर रात उनके डेढ़ वर्षीय पौत्र युगवर्धन की भी एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान सांसें थम गईं। एक परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार देर शाम लक्ष्मी देवी की अर्थी उठी। अयोध्या में सरयू घाट पर बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं, देर शाम मासूम युगवर्धन का उसके पिता शिवकुमार ने अयोध्या में सरयू तट पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन




यह दर्दनाक हादसा बृहस्पतिवार को अयोध्या से मासूम युगवर्धन का इलाज कराकर लौटते टिकरी जंगल में बंदरों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने से हुआ। हादसे में कार चला रहे शुभम साहू (26), उनकी मां लक्ष्मी देवी (65), भतीजी आस्था (16) और भतीजा डेढ़ वर्षीय मासूम युगवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी पहुंचाने पर चिकित्सकों ने लक्ष्मी देवी को मृत घोषित कर दिया था। एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान मासूम युगवर्धन ने भी दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रात में ही पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार को लक्ष्मी देवी की चिता को अयोध्या के सरयू तट पर बेटे शुभम ने मुखाग्नि दी। परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही घर में मांगलिक कार्यक्रम की खुशियां गूंज रही थीं, लेकिन इस हादसे से मातम पसर गया। हंसी-खुशी से भरा घर अब सन्नाटे में डूबा है। दादी और पोते की असमय मौत से न केवल परिजन, बल्कि पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है। संजय साहू, अर्पित सिंह, बीटू जैन, सालिक राम वर्मा, अंकित सिंह, रामभजन साहू, विजय चौहान सहित कई लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार-बाइक की टक्कर में चार गंभीर घायल
करनैलगंज। कटरा बाजार मार्ग पर खजुहा के पास शुक्रवार को कार और बाइक की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी करनैलगंज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कार चालक सोनी रस्तोगी बलरामपुर से आ रहे थे। तभी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में सोनी के साथ ही बाइक सवार हरि कुमार, केसरी और प्रियंका घायल हो गईं। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed