फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After talking to his wife, the husband committed suicide by hanging himself.

Gonda News: पत्नी से बात करने के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 05 Dec 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
After talking to his wife, the husband committed suicide by hanging himself.
झंझरी (गोंडा)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लौव्वाटेपरा गांव के एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अभी दो दिन पहले दिल्ली से घर आया था। उसने बुधवार की रात में अपनी पत्नी से बात की। बृहस्पतिवार को पत्नी को मायके से लाने जाना था। लेकिन सुबह उसका शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

लौव्वाटेपरा गांव निवासी संतराम (20) का शव कमरे में फंदे से लटका देखकर परिजन भौचक्के हो गए। किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं था। उसकी शादी बीते 12 जुलाई को हुआ था, एक माह पूर्व वह मजदूरी के लिए दिल्ली गया था। दो दिन पहले ही घर आया और पत्नी को मायके से लाने जाने की तैयारी में था। बुधवार को पत्नी से उसने बात की और यह भी पता चला कि बृहस्पतिवार की सुबह ससुराल बेहड़ा चौबे पत्नी को लाने के लिए जाएगा। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई धनलाल का कहना है कि फांसी लगाने का कारण नहीं पता, इतना पता है कि अपनी पत्नी से बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed