फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After killing Satyam, the accused fled from in front of the police station

Gonda News: सत्यम की हत्या के बाद थाने के सामने से होकर भागे थे आरोपी

Fri, 07 Mar 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 07 Mar 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
After killing Satyam, the accused fled from in front of the police station
तरबगंज (गोंडा)। तरबगंज के रेतादलसिंह टेपरा निवासी सत्यम (14) की हत्या के बाद बाइक सवार आरोपी थाने के सामने से होकर भागे थे। इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज की जांच में हुआ। वहीं, सिर पर गहरी चोट से मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर शुक्रवार को घटना के तीसरे दिन एसओजी व सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटनास्थल व थाने के आसपास लगे आठ कैमरे खंगाले गए। फुटेज में बाइक सवार आरोपी थाने के सामने से होकर नवाबगंज सीबीएन मार्ग की तरफ जाते नजर आए हैं। पुलिस ने सत्यम के साथ मौजूद रहे चचेरे भाई अनिल से पूछताछ की है। प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट लिखाने पहुंचे लोगों को ही थाने में बैठाया
सत्यम के पिता रामधनी ने बताया कि घटना के बाद तरबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे। साथ में उनके भाई राम अनुज, राममूर्ति और गांव के दिनेश थे। ऐसे में उन्हें ही शराब के नशे में होने की बात कहकर थाने में बैठा लिया गया। रात में ही मेडिकल के लिए भेजा। देर रात तीन बजे घर लौट पाए। परिजनों ने बताया कि पुलिस लगातार गुमराह करती रही। घटना को छिपाने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यम पर मजदूरी के लिए बनाया जा रहा था दबाव
परिजनों ने बताया कि टेंट हाउस संचालक सत्यम पर मजदूरी करने का दबाव बना रहा था। उसकी तबीयत ठीक नहीं थी, इस वजह से वह काम पर नहीं जा रहा था। परिजनों ने बताया कि सत्यम होनहार होने के साथ ही परिवार की मुफलिसी में किसी तरह से हाथ बंटा रहा था, मगर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed